सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसरों ने खेत की जुताई करने को लेकर किसान से मारपीट के बाद की फायरिंग

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसरो ने किसान के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग भी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। वही शांति व्यवस्था को कायम करते हुए पुलिस मौके पर मौजूद है।

दरअसल, दादरी थाना क्षेत्र के बील अकबरपुर, रामगढ़, दतावली, कैमराला, भोगपुर व बोड़ाकी सहित कई गांव की जमीन पर अंसल बिल्डर द्वारा टाउनशिप बताई जा रही थी। लेकिन बीच में असल के द्वारा कार्य बंद कर दिया गया और लगभग अब एक दशक के बाद सर्वोत्तम बिल्डर के नाम से वहां पर नई टाउनशिप बसाने की कार्रवाई की जा रही है। लेकिन किसान इसका विरोध कर रहे हैं जिसके चलते किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। जबकि बिल्डर के बाउंसर जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकरपुर गांव के रकबे में लगने वाले खेत जो की पूर्व में सर्वोत्तम ग्रुप द्वारा खरीदा जा चुका है उसे पर गांव कैमराला के रहने वाले अशोक द्वारा खेत की जुताई का कार्य किया जा रहा था। तभी गांव रामगढ़ के रहने वाले वीर सिंह एवं बोड़ाकी के रहने वाले संजय सिंह ने खेत पर आकर जुताई करने का विरोध किया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

पढ़ें  ईवी इंडिया एक्सपो 2023 का ग्रेटर नोएडा में हुआ शुभारंभ, बढ़ते प्रदूषण व तेल की खपत में आएगी कमी

इस दौरान मारपीट के साथ-साथ हवाई फायरिंग की बात भी सामने आई है। झगड़े के दौरान वीर सिंह और संजय ने अशोक से खेत की जुताई करने के लिए मना किया। उन्होंने कहा कि यह सर्वोत्तम बिल्डर द्वारा जमीन खरीदी जा चुकी है। दो पक्षों में झगड़े की सूचना के बाद दादरी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। किसानों ने बताया कि वीर सिंह व संजय सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसर है जो जबरन किसानों की जमीन पर बिल्डर द्वारा कब्जा करा रहे है जबकि किसान का बिल्डर के खिलाफ न्यायालय में मामला विचाराधीन है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है। हवाई फायरिंग की बात भी सामने आ रही है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

बिल्डर के खिलाफ किसान दे रहे है धरना

सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ किसान पिछले एक महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को कहना है कि बिल्डर के द्वारा सस्ती दरों पर जमीन को खरीदा गया है इसके बदले में किसानों को नई भूमि के अधिग्रहण की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए और 10% आवासीय भूखंड दिए जाएं। इसको लेकर किसानों नहीं बिल्डर के खिलाफ जिला न्यायालय में मामला विचार अधीन है किसानों का कहना है कि जब तक न्यायालय से मामले में कोई फैसला नहीं आता तब तक वह बिल्डर को जमीन पर कब्जा नहीं देंगे। लेकिन सर्वोत्तम बिल्डर के बाउंसर जबरन जमीन पर कब्जा लेने का प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते कई बार झगड़ा हो चुका है।

पढ़ें  Greater Noida: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जान देने से पहले उठाया ये कदम; मोबाइल को देख चौंक गई थी पुलिस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment