गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, दिल्ली पुलिस ने मैक्सिको से किया था गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामले में सोमवार को गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. आरोप है कि दीपक बॉक्सर जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के एक क्राइम सिंडिकेट का सदस्य है. साथ ही दिल्ली व अन्य राज्यों में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है. उल्लेखनीय है कि दीपक को दिल्ली पुलिस ने मैक्सिको से अप्रैल में मकोका के मामले में गिरफ्तार किया था. पांच अप्रैल को दिल्ली पुलिस उसे भारत लेकर आई थी.

दीपक पर दर्ज हैं ये मामलेः गैंगस्टर और उसके सहयोगियों पर संगठित अपराध सिंडिकेट के सदस्य की हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, जबरन वसूली आदि जघन्य अपराधों में शामिल हैं. इस संगठित अपराध सिंडिकेट के सदस्यों के खिलाफ 70 से अधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने किया 25 मामले सुलझाने का दावाः भारत लाने के बाद दीपक से लगातार पूछताछ कर दिल्ली पुलिस ने उसके गिरोह के बदमाशों की सूची तैयार की. उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर दबोच लिया था. इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली समेत पड़ोसी राज्यों में की गई हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली के 25 मामले सुलझाने का दिल्ली पुलिस ने दावा किया था.

जितेंदर गोगी को हिरासत से भगाने में निभाई भी अहम भूमिकाः 2015 में गोगी के सहयोगी दीपक बजाना ने दीपक बॉक्सर को गोगी से मिलवाया था, जो उन दिनों गिरफ्तारी से बच रहा था. दीपक बॉक्सर बड़ा बदमाश बनना चाहता था इसलिए वह गोगी गिरोह में शामिल हो गया था. 2016 में गोगी को काउंटर इंटेलीजेंस ने गुरुग्राम के डीएलएफ से दो साथी समेत गिरफ्तार कर लिया था. गोगी की गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों ने उसे हिरासत से भगाने की योजना बनाई.

पढ़ें  दिल्ली: एम्स के डॉक्टर की पत्नी पर आवारा कुत्तों का हमला, टूटी पैर की हड्डी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment