रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की अशंका

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है माना जा रहा है कि ट्रेन से सफर के दौरान युवक ट्रेन से नीचे गिर गया और युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ ही मृतक युवक की पहचान करने में पुलिस जुट गई है

दरअसल, दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। प्रथम दृष्टया देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि ट्रेन से सफर के दौरान गिरकर युवक की मौत हुई है। सूचना के बाद दादरी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक युवक की शिनाख्त करने में पुलिस जुट गई है

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की सुबह रामगढ़ फाटक से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के बीच में एक युवक के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को ट्रैक से अलग हटाया। मृतक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है और युवक के हाथ पर ओम लिखा हुआ है

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ ही पुलिस युवक की पहचान करने में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक सफर करते समय ट्रेन से ही गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई हालांकि युवक के पास से ट्रेन का कोई भी टिकट बरामद नहीं हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें  पुलिस और फरार लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाशों के पैर में लगी गोली दो फरार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment