नाबालिक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रबूपुरा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया आरोपी ने नाबालिक का पहले अपहरण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पहले ही नाबालिक अपहृत युवती को बरामद कर लिया था और आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी।

दरअसल, रबूपुरा थाना क्षेत्र में 9 जुलाई को आरोपी ने 14 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने अपहृता को बरामद कर लिया और फिर युवती के बयान के आधार पर मामले में 376 व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर दी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी जिसको बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नोएडा मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रबूपुरा थाना क्षेत्र में बीती 9 जुलाई को रबूपुरा थाने के अंतर्गत गांव निवासी आरोपी किशन नाबालिक युवती का अपहरण किया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और नाबालिक पीड़िता की तलाश शुरू कर दी है पुलिस ने जब ज्योति को बरामद किया तो उसके बयानों के आधार पर अपहरण के मामले में 376 व 5 बटे 6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर दी और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया पुलिस आरोपी की काफी समय से तलाश कर रही थी।

पढ़ें  गौतम बुद्ध नगर यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में तनिष व इंटरमीडिएट में निधि टॉपर

बुधवार को रबूपुरा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस वह मैनुअल इंटेलिजेंट की सहायता से चेकिंग के दौरान विवो कंपनी के पास चौराहे से आरोपी किशन को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने आरोपी किशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment