लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, मोटी रकम बरामद

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा की थाना सेक्टर 142 पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए तो वहीं तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। यह बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जिन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही एक मैनेजर को गाड़ी में बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

नोएडा की थाना सेक्टर 142 पुलिस सेक्टर 145 के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को दो मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को पीछे दौड़ा दिया और जब पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया तो उन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

जवाबी फायरिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल गिर गई। जिस पर दो बदमाश सवार थे। उन बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वह भी घायल होकर गिर गए। जिनको पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। बदमाशों की पहचान हापुड़ निवासी दीपक चौहान व बुलंदशहर निवासी निशांत तेवतिया के रूप में हुई है।

घायल हुए बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने घायल हुए बदमाशों के कब्जे से तमंचा कारतूस व एक मोटरसाइकिल, कुछ दिन पहले एक प्रबंधक से लूटे हुए 22 हजार रुपये भी बरामद किये हैं।

दरअसल यह शातिर किस्म के लुटेरे हैं और इनका गिरोह एनसीआर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था। 28 जुलाई को इन लोगों ने एक कंपनी के प्रबंधक को गाड़ी में बंधक बना लिया था और उसको कई किलोमीटर घुमाया था। गाड़ी में कमी आने के बाद गाड़ी को छोड़कर और प्रबंधक से लूटपाट करने के बाद यह फरार हो गए थे।

पढ़ें  ग्रेनो वेस्ट में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, जल्द सुरु होगा चार मूर्ति अंडरपास का कार्य, 60 करोड़ की लागत से डेढ़ साल में होगा तैयार

तभी से पुलिस इस गिरोह की लगातार तलाश कर रही थी। इन बदमाशों पर एक दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार हुए तीन बदमाशों की भी तलाश कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment