नोएडा की सोसायटी में बिल्डर-प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों का आरोप- मिलीभगत से ग्रीन बेल्ट पर किया कब्जा

Sanchar Now
4 Min Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 107 स्थित हाई राइज सोसायटी ग्रेट वैल्यू शरणम सोसायटी के निवासी बिल्डर और अथॉरिटी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. अपनी परेशानियों और मांगों के लेकर यहां के लोग 11 और 17 जनवरी को दो शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर चुके हैं. यहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि वे बिल्डर की मनमानी और नोएडा अथॉरिटी के रवैये को लेकर त्रस्त हैं. यहां के लोगों की मानें तो  सोसाइटी का निर्माण काम घटिया स्तर का है. इनका कहना है कि सेक्टर 107 में 150 (इंजीनियर मौत) जैसी घटना नहीं चाहते हैं.

दो बार पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन

नोएडा सेक्टर 107 के द ग्रेट शरणम् सोसाइटी में रह रहे लोगों ने आज फिर एक प्रोटेस्ट किया. मांग वही है जो बीते 2 प्रोटेस्ट से चली जा रही थी कि सोसाइटी और स्थानीय लोगों को उनका हक मिले. दरअसल इस सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने इससे पहले जनवरी 11 और 17 तारीख को पहले भी प्रोटेस्ट किया था.

बिल्डर नहीं दे रहे मालिकाना हक

सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि उनकी कई मांगे और शिकायत हैं. कई बार नोएडा ऑथोरिटी, प्रशासन और पुलिस के पास शिकायत की लेकिन समाधान नहीं निकला. कई शिकायत के बाद भी स्थिति पहले जैसे ही है. दरअसल यहां रह रहे लोगों का कहना है कि बिल्डर न तो उन्हें फ्लैट्स का मालिकाना हक दे रहा है और ना ही मेंटेनेंस कर रहा है.

टॉवर की दीवारों के गिरने का खतरा….

टॉवर की दीवारों की हालत इतनी खराब है कि वह किसी दिन गिर सकती है.. पूरे टावर में कुल 5000 से ज्यादा लोग रहते हैं ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा होता तो एक साथ सैकड़ों जिंदगी चली जाएगी.  घटिया निर्माण के कारण निवासियों की जान माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है, फिर भी न प्राधिकरण और न ही पुलिस कोई आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

पढ़ें  धोखाधड़ी के आरोपी सिक्योरिटी कंपनी के प्रबंधक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

निर्माण सामग्री घटिया

स्थानीय लोगों ने बिल्डर की शिकायत की और कहा कि जिस मैटिरियल से फ्लैट्स बनाए गए वह अच्छा नहीं है. जिसके बाद  BHU की टीम ने वहां जाकर सैंपल भी कलेक्ट किया. जांच में  जिसमें पाया गया कि फ्लैट्स के निर्माण में जो सामान इस्तेमाल हुआ है वह ठीक नहीं है लेकिन इसकी जानकारी भी छुपाई गई.

बिल्डिंग को किया जा रहा खोखला

निवासियों का कहना है कि जिस कॉलम और बीम के सहारे इस सोसायटी की इमारतें खड़ी हैं. उन्हें नीचे से खोखला करने का काम भी किया जा रहा है. बार-बार शिकायत करने पर भी यह काम रुक नहीं रहा है.

ग्रीन बेल्ट पर कब्जा

बिल्डर ने सोसाइटी के ठीक सामने एक ग्रीन बेल्ट बनी हुई है, जिस पर कब्जा कर लिया गया है. ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा कर दीवारें बना दी गई हैं. यहां पर 50 पेड़ों का काटा गया है. इसकी शिकायत की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment