मोटोजीपी व यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चलते यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Sanchar Now
7 Min Read

 

संचार न्यूज़। यातायात पुलिस के द्वारा ग्रेटर नोएडा में दो अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है जिसके चलते ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। जिले में 21 सितंबर से 25 सितंबर तक एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 22 सितंबर से 24 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय परिपथ में मोटोजीपी बाइक रेस का आयोजन किया जाएगा। जिसको देखते हुए ट्रैफिक विभाग के द्वारा दिल्ली बॉर्डर से गौतम बुद्ध नगर बॉर्डर में भारी, मध्य, हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश 21 सितंबर सुबह 6:00 बजे से 25 सितंबर रात्रि 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और परिवहन साधनों के माध्यम से आम जनता की आवाजाही को सुगम बनाया जाएगा।

  • गौतम बुध नगर में आसपास के क्षेत्र में सड़क विस्तरों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है। जिसमें दिल्ली से नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा और लखनऊ की ओर जाने वाले नॉन कमर्शियल वाहन दिल्ली क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का प्रयोग कर एनएच 9, 24 व 91 से जा सकेंगे।
  • नोएडा क्षेत्र में दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले नॉन कमर्शियल वाहन एमपी 01, एमपी 02, एमपी 03 तथा डीएससी मार्ग से न्यू अशोक नगर, झुंडपुरा, मॉडल टाउन व छिजरसी से जा सकेंगे। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ से मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले नॉन कमर्शियल वाहन एनएच 9,24 व 91 से जा सकेंगे।
  • आगरा, मथुरा, लखनऊ से नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर जाने वाले नॉन कमर्शियल वाहन अलीगढ़ टप्पल से बुलंदशहर अथवा मथुरा से दिल्ली होकर जा सकेंगे।
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र से दिल्ली गाजियाबाद मेरठ हापुड़ जाने वाले नॉन कमर्शियल वाहन किसान चौक से तिगरी अथवा पृथला से छिजारसी होकर एनएच 24 से जा सकेंगे।
    -ग्रेटर नोएडा से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली गाजियाबाद जाने वाले नॉन कमर्शियल वाहन ग्रेटर नोएडा वेस्ट मार्गो का प्रयोग कर किसान चौक तिगरी शाहबेरी पृथला सिजरसी होकर जा सकेंगे।
  • फेस दो से दिल्ली जाने वाले नॉन कमर्शियल वाहन डीएससी रोड होकर न्यू अशोक नगर झुंडपुरा अथवा शोरख, पृथला, छिजरसी, मॉडल टाउन होकर जा सकेंग
पढ़ें  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यमुना प्राधिकरण का स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र

मोटोजीपी बाइक रेस के दर्शकों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर की ओर जाने वाले दर्शक एग्जिट 2ए, 2सी से उतरकर बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय परिपथ के नॉर्थ/वेस्ट/साउथ/ईस्ट जॉन गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर टिकट में अंकित सीटिंग स्टैंड में जा सकेंगे। वही आगरा, मथुरा, अलीगढ़ की ओर से आने वाले चपरगढ़ कट से उतरकर बुद्ध अंतरराष्ट्रीय परिपथ के साउथ/ईस्ट जॉन गेट से प्रवेश कर निर्धारण पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर टिकट में अंकित सीटिंग स्टैंड में जा सकेंगे।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आने वाले वाहनों के लिए निर्देश

दिल्ली,, हरियाणा, गाजियाबाद से नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर एक्सपो मार्ट, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ से किसान चौक होकर सूरजपुर से एक्सपो मार्ट, बुलंदशहर से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे होकर व आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होकर एक्सपो मार्ट जा सकेंगे।
— एक्सपो मार्ट के पास नासा गोल चक्कर के अंदर पार्किंग बनाई गई है जीएल बजाज कॉलेज परिसर को वैकल्पिक पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जाएगा।

प्रतिबंधन — विशेष परिस्थितियों में जब यातायात का दबाव नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तथा यमुना एक्सप्रेसवे पर होगा उसे स्थिति में एक्सपोर्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत कोई भी वहां नोएडा – ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को नहीं जाएगा बल्कि सभी वाहन पार्किंग से निकलकर उपरोक्त मार्गों एवं एलजी गोल चक्कर सूरजपुर परी चौक मार्गो से दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, अलीगढ़ आदि सुझाए गए निर्धारित मार्गो से ही जाएंगे

मोटोजीपी बाइक रेस के लिए शटल सेवा

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट में आयोजित होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो

आयोजन के दौरान वीआईपी हेतु निम्नलिखित मेट्रो स्टेशनों से सटल सेवा की व्यवस्था की गई है। — मेट्रो स्टेशन बटोनिकल गार्डन, सेक्टर 148, डेल्टा 1 व डिपो ग्रेटर नोएडा यहां से दर्शकों को सटल बस सेवा के द्वारा नॉर्थवेस्ट अथवा साउथ वेस्ट जोन में प्रवेश कर सीटिंग स्टैंड तक पहुंचाया जाएगा

यातायात असुविधा होने पर गौतम बुद्ध नगर यातायात पुलिस लाइन नंबर 997100 9001,  9355057381 पर संपर्क कर सकते हैं। आमजन से अनुरोध है कि मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करें अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और असुविधा से बचने के लिए पर्याप्त समय रखें एवं वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

ऑटो ई/रिक्शा रहेंगे प्रतिबंध

ग्रेटर नोएडा में 21 सितंबर से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एवं मोटोजीपी बाइक रेस के आयोजन के दौरान गौतम बुद्ध नगर में किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर ऑटो ई रिक्शा खड़े नहीं होंगे और किसी भी दशा में सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध नहीं करेंगे।

बस सेवा –  अंतरराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय

दिल्ली आश्रम की ओर से डीएनडी चिल्ला होकर सेक्टर 16, 37 जाने वाली डीटीसी बसें मयूर विहार से कोंडली, झुंडपुरा होकर स्टेडियम चौक से रजनीगंधा होकर डिपो सेक्टर 16 नोएडा जा सकेंगे।

  • सिटी सेंटर सेक्टर 37, बोटैनिकल गार्डन से परी चौक जाने वाली यात्री बसें सेक्टर 44 गोल चक्कर से एल्डिको चौक, सेक्टर 93, एनएसईजेड, सूरजपुर, अल्फा कमर्शियल गोल चक्कर से डिपो गोल चक्कर के पास रामलीला पार्क में जा सकेंगे।
  • आगरा की ओर से आने वाली बसें यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर कस्बा की ओर उतरकर सबोता अंडरपास से खुर्जा बाईपास से जहांगीरपुर खुर्जा होकर गुजरेंगे।
  • परी चौक से यमुना एक्सप्रेसवे होकर मथुरा, आगरा,लखनऊ आदि स्थानों पर जाने वाली यात्री बसें डिपो गोल चक्कर से रामलीला पार्क से सिरसा गोल चक्कर होकर घंघोला चौकी, खेरली नहर, बिलासपुर होकर दनकौर बाईपास से रबूपुरा के सर्विस रोड होकर आगरा की ओर चढ़ने वाली लूप से यमुना एक्सप्रेसवे होकर गुजरेंगी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment