अनिल यादव बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, आगामी लोकसभा चुनावों के चलते जो रहा है बदलाव

Sanchar Now
1 Min Read

 

नोएडा। देश में लोकसभा चुनाव 2024 में होने हैं जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आगामी लोकसभा चुनाव के चलते जहाँ कांग्रेस देश भर में संगठन विस्तार व बदलाव पर काम कर रही है वही उत्तर प्रदेश में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ ही दिन पूर्व प्रदेश की कमान अजय राय को देने के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रवक्ताओं में बड़ा बदलाव हुआ है।

कांग्रेस ने अनिल यादव समेत 15 लोगों को प्रवक्ता नियुक्त किया है साथ में 17 लोगों को मीडिया पैनलिस्ट भी नियुक्त किया है। अनिल यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ साथ प्रियंका गाँधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जो ज़िम्मेदारी दी गयी है वह उसका निर्वहन पूरा निष्ठा से करेंगे। पूर्व में भी अनिल यादव पार्टी का पक्ष राष्ट्रीय चैनलों पर मज़बूती से रखते रहे हैं।

पढ़ें  पुलिस और फरार लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाशों के पैर में लगी गोली दो फरार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment