लेनदेन के विवाद में दुकानदार को गोली मारकर घायल करने के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस द्वारा दुकान में लेनदेन के विवाद में दुकानदार को गोली मारने वाले दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। दोनों आरोपियों ने रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में जाकर पहले कपड़े लिए और फिर उसके लेनदेन में विवाद हो गया। विवाद होने के बाद आरोपियों ने दुकानदार को गोली मार दी थी गोली दुकानदार के कंधे में लगी थी जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा पर घायल की स्थिति सामान्य है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे तीन खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

दरअसल, दनकौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडी श्याम नगर में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में दो आरोपी कपड़े लेने मंगलवार को गए थे जहां पर कपड़े लेने के दौरान दुकानदार और आरोपियों में विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने अवैध तमंचे से दुकानदार पर फायरिंग कर दी और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दुकानदार को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और पुलिस से मामले की शिकायत की गई।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र में पीड़ित अंकित ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि उसके पिताजी व उसका भाई मंडी श्याम नगर में अग्रवाल कलेक्शन रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान करते हैं। जहां पर मंगलवार शाम को पीड़ित व उसका भाई अंकुर और उसके पिता परमानंद दुकान पर बैठे हुए थे तभी डेवटा निवासी विनोद अपने साथी सचिन के साथ दुकान पर आया और कपड़ा लेने लगा। कपड़े के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद उत्तेजित होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसने अंकित पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पढ़ें  गांव की पगडंडियों से SGST अधिकारी बनने तक का सफर, किसानों के बेटे ने लिखी सफलता की नई कहानी

डीसीपी ने बताया कि आरोपी तरुण को मंगलवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वहीं इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपी डेवटा निवासी विनोद और सचिन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से अवैध असला तमंचे की बरामदगी के लिए उन्हें उनके द्वारा बताए गए स्थान अजनारा गोल चक्कर के पास लेकर गई। जहां पर आरोपियों ने मिट्टी से दबे हुए तमंचे को निकाला और लोड करके पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी विनोद व सचिन के पैर में गोली लगी है। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस व आरोपी सचिन के कब्जे से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment