यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं वाले पेट्रोल पंप का हुआ शिलान्यास

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 28 में एक आधुनिक पेट्रोल पंप का गुरुवार को शिलान्यास किया गया। इस पेट्रोल पंप पर डीजल,पेट्रोल, सीएनजी, पीएनजी सहित इलेक्ट्रिक चार्जिंग के साथ अन्य सुविधाएं भी होगी। इसके साथ ही इस पेट्रोल पंप पर प्रोविजन स्टोर भी बनाया जाएगा जहां से खरीददारी की जा सकेगी। वही इस पेट्रोल पंप पर एक जन सुविधा केंद्र भी बनाया जाएगा जिस पर सरकार के द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ मिलेगा।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है जिस पर वैलिडेशन फ्लाइट का ट्रायल भी हो चुका है और अप्रैल 2025 में यहां से उड़ाने शुरू हो जाएंगे। इसको देखते हुए यमुना में लगातार बसावट बढ़ती जा रही है। उसी के चलते सेक्टर 28 में प्लॉट एफएस 4 में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पेट्रोल पंप का शिलान्यास यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने किया गया है जो आगामी ढाई महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर 28 में 1600 स्क्वायर मीटर में एक निजी पेट्रोल पंप बनाया जा रहा है। इस पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, पीएनजी सहित इलेक्ट्रिक चार्जिंग की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही इस पेट्रोल पंप पर प्रोविजन स्टोर भी बनाया जाएगा। यमुना क्षेत्र में आठ पेट्रोल पंप की योजना निकाली गई थी जिसमें से पहले निजी पेट्रोल पंप का शिलान्यास गुरुवार को किया गया है। आगामी ढाई महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा और यहां से सुविधा शुरू हो जाएंगे। इस प्रोविजन स्टोर से सभी तरह की खरीदारी की जा सकेगी।

पढ़ें  चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

इस पेट्रोल पंप का उद्देश्य न केवल पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति करना बल्कि यहां पर नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करना भी है। यहा पर सीएनजी, पीएनजी सहित अन्य ईंधन गैस मिलेगी इसके साथ ही इलेक्ट्रिक चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। यह पंप यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करेगा। आगामी ढाई महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा और यहां पर सुविधा शुरू हो जाएंगे

पेट्रोल पंप पर बनाया जाएगा जन सुविधा केंद्र

इस पेट्रोल पंप पर एक जन सुविधा केंद्र भी बनाया जाएगा जो नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करेगा। इस जन सुविधा केंद्र पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद यहां पर किसान व अन्य लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस जन सुविधा केंद्र पर दो कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा जो दिन और रात लोगों को सुविधा प्रदान करेंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment