नोएडा में खेलते समय 12वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत, पहले कब-कब हुए ऐसे हादसे?

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा: गौर सिटी की 7th एवेन्यू सोसायटी में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया, जब तीन साल का एक बच्चा अपने घर में 12वीं की बालकनी से नीचे गिर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे की मां उस वक्त दूसरे बेटे को ट्यूशन के लिए सोसायटी में ही दूसरी जगह छोड़ने गई थी. छोटा बेटे सो रहा था तो मां ने सोचा कि थोड़ी देर में वो लौटने वाली है और उसे जगाने की बजाय बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ आती हूं, लेकिन यही भूल भारी पड़ी. अकेला बच्चा अचानक नींद से जागा और बालकनी की ओर चला गया. वहां रखी कुर्सी पर पैर रखकर वो नीचे झांकने लगा और धड़ाम से नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई. पिता उस वक्त ऑफिस गए हुए थे.

ग्रेटर नोएडा गौर सिटी की इस सोसायटी में बच्चे के नीचे गिरते ही अफरातफरी मच गई. सोसायटी में उस वक्त नीचे मौजूद लोग और सिक्योरिटी गार्ड भी वहां मौके पर पहुंचे. वहां मौजूद जिन लोगों ने भी उस मंजर को देखा, उनकी रूह कांप गई. आनन-फानन में बच्चे की मां को फोन किया गया और लड़के को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मां भी बदहवास हालत में अस्पताल पहुंची. लोगों का कहना है कि मां ने जब अपने छोटे बेटे की ये हालत देखी तो वो दहाड़े मारकर रोने लगी और बेहोश हो गई. बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी 2 के 7वें एवेन्यू की ये दुखद घटना है.  परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया और बेहद गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया.

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में रेहड़ी-पटरी से छुटकारा दिलाने की तैयारी, दो वेंडिंग जोन और दो ट्रक वे का होगा निर्माण

मां को हमेशा अफसोस रहेगा

पड़ोसियों का कहना है कि मां बार-बार यही बात दोहरा रही थी कि वो क्यों अपने बेटे को फ्लैट में छोड़कर चली गई. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मंजू का कहना है कि वो सागनिक को हमेशा साथ लेकर ही बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ती थी. लेकिन उसे सोता देखकर उसे लगा कि नींद डिस्टर्ब न हो और वो तुरंत ही आ जाएगी.

पिता बड़ी कंपनी में इंजीनियर

खबरों के मुताबिक, 7th एवेन्यू सोसायटी में संजय पाल का परिवार रहता है. संजय एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर हैं और पत्नी मंजू घर में बच्चों की देखभाल करती है. बड़े बेटे की उम्र 7 साल है और वो यूकेजी में पढ़ता है. और 3 साल का छोटा बेटा सागनिक था.वह सोसाइटी के नजदीक ट्यूशन पढ़ता है. सागनिक को सोता देखर मां उसे फ्लैट में छोड़ बड़े बेटे को ट्यूशन के लिए ले गई थी.

बालकनी से नीचे गिरा बच्चा

कहा जा रहा है कि अचानक नींद से जागा सागनिक फ्लैट में खेलते या मां को खोजते बालकनी की ओर गया. वहां बदकिस्मती से कुर्सी भी थी. उसी से वो रेलिंग से बाहर झांकने लगा और बैलेंस बिगड़ने से वो 12वीं मंजिल से सीधे नीचे गिरा.पड़ोसी बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए और मां भी सूचना मिलते ही वहां भागी.

सिर में गंभीर चोटें

पड़ोसियों का कहना है कि लड़के के सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थीं.परिवार पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखता है और 9 महीने पहले ही ग्रेटर नोएडा में रहने आया था. परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई से मना किया और लिहाजा पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराया गया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment