13 सितंबर 2026 पंचांग: वराह जयंती पर बन रहे हैं कई शुभ योग, नोट करें पूजा का सही समय और अभिजीत मुहूर्त

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 September 2026: आज के पंचांग अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, हस्त नक्षत्र, कौलव करण, शुक्ल योग, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. आज 5 शुभ योग हैं. शुक्ल योग 01:43 पी एम तक है, फिर ब्रह्म योग बनेगा. सुबह 06:05 ए एम से 01:07 पी एम के बीच सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बनेंगे. वहीं रवि योग दोपहर 01:07 बजे से रात 09:53 बजे तक है. इन सभी योग में आप शुभ काम कर सकते हैं. आज का राहुकाल शाम में 04:56 पी एम से लग रहा है.

आज वराह जयंती है. इस दिन भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर पृथ्वी की रक्षा की और असुर हिरण्याक्ष का वध किया. तब से इस तिथि को वराह जयंती मनाते हैं. इस दिन श्रीमद्भागवत पुराण के तीसरे स्कंध का पाठ करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. आपका कल्याण होगा. जो रविवार व्रत हैं, वे सूर्य देव की पूजा करें और अर्घ्य दें. कुंडली से सूर्य दोष मिट जाएगा. आज आपको कोई शुभ काम करना है तो पंचांग से दिनभर के मुहूर्त देख सकते हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 13 सितंबर 2026

आज की तिथि- द्वितीया – 07:08 ए एम तक, फिर तृतीया
आज का नक्षत्र- हस्त – 01:07 पी एम तक, उसके बाद चित्रा
आज का करण- कौलव – 07:08 ए एम तक, तैतिल – 07:02 पी एम तक, उसके बाद गर
आज का योग- शुक्ल – 01:43 पी एम तक, फिर ब्रह्म
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- कन्या- 01:26 ए एम, सितम्बर 14 तक, उसके बाद तुला

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 28 मार्च 2026 : आज चैत्र शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

आज सूर्योदय 06:05 एएम पर है, वहीं सूर्यास्त 06:29 पीएम पर होगा. चंद्रोदय का समय 08:06 ए एम है, वहीं चंद्रास्त 07:31 पी एम पर होना है.

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त 04:32 ए एम से 05:19 ए एम तक है, अभिजीत मुहूर्त 11:52 ए एम से 12:42 पी एम तक है. वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 02:21 पी एम से 03:10 पी एम तक है, वहीं निशिता मुहूर्त 11:54 पी एम से 14 सितंबर के 12:40 ए एम तक है.

आज सुबह 06:05 ए एम से 01:07 पी एम तक सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बने हैं. रवि योग दोपहर में 01:07 पी एम से रात 09:53 पी एम तक है.

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:38 ए एम से 09:11 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:11 ए एम से 10:44 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:44 ए एम से 12:17 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:50 पी एम से 03:23 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:29 पी एम से 07:56 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:56 पी एम से 09:23 पी एम
चर-सामान्य: 09:23 पी एम से 10:50 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:44 ए एम से 03:11 ए एम, सितम्बर 14
शुभ-उत्तम: 04:38 ए एम से 06:05 ए एम, सितम्बर 14

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 12:17 पी एम से 01:50 पी एम
गुलिक काल- 03:23 पी एम से 04:56 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:50 पी एम से 05:39 पी एम
राहुकाल- 04:56 पी एम से 06:29 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

गौरी के साथ – 07:08 ए एम तक, उसके बाद सभा में.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment