Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 18 जून 2026 : आज ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 June 2026: आज ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी और गुरुवार व्रत है. आज के दिन 4 शुभ योग बने हैं, जिसमें गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग शामिल हैं. इसमें आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. पंचांग अनुसार आज के दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी ​तिथि, पुष्य नक्षत्र, वणिज करण, व्याघात योग, दक्षिण का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है. गुरु पुष्य योग में कोई स्थाई काम करना हो, सोना, चांदी, वाहन खरीदना हो, ये सब काम उन्नतिदायक होते हैं. आज भद्रा भी लग रही है. शुभ कार्य में उसका ध्यान रखें.

जो लोग आज प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का व्रत हैं, वे सुबह 10:58 ए एम से लेकर दोपहर 01:46 पी एम के बीच पूजा कर लें. विनायक चतुर्थी व्रत कथा सुनें और गणेश जी की आरती करें. चंद्रमा का दर्शन न करें, कलंक लग जाएगा. इसके अलावा गुरुवार व्रत में भगवान विष्णु की पूजा विधिपूर्वक करें. पंचामृत और तुलसी के पत्ते जरूर चढ़ाएं. गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं. आज हल्दी, पीला चंदन, धार्मिक पुस्तक, पीले वस्त्र आ​दि का दान करें. इसे गुरु दोष दूर होगा. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 जून 2026

आज की तिथि- चतुर्थी – 06:58 पी एम तक, उसके बाद पंचमी
आज का नक्षत्र- पुष्य – 11:32 ए एम तक, फिर अश्लेषा
आज का करण- वणिज – 08:13 ए एम तक, विष्टि – 06:58 पी एम तक, फिर बव
आज का योग- व्याघात – 05:35 पी एम तक, उसके बाद हर्षण
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- कर्क

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 21 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:21 पी एम
चन्द्रोदय- 08:44 ए एम
चन्द्रास्त- 10:28 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
गुरु पुष्य योग: 05:23 ए एम से 11:32 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:23 ए एम से 11:32 ए एम
रवि योग: 05:23 ए एम से 11:32 ए एम
अमृत सिद्धि योग: 05:23 ए एम से 11:32 ए एम
अमृत काल: 05:41 ए एम से 07:09 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:38 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम, जून 19 से 12:42 ए एम, जून 19

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:23 ए एम से 07:08 ए एम
चर-सामान्य: 10:38 ए एम से 12:22 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:22 पी एम से 02:07 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:07 पी एम से 03:52 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:37 पी एम से 07:21 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 07:21 पी एम से 08:37 पी एम
चर-सामान्य: 08:37 पी एम से 09:52 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:22 ए एम से 01:38 ए एम, जून 19
शुभ-उत्तम: 02:53 ए एम से 04:08 ए एम, जून 19
अमृत-सर्वोत्तम: 04:08 ए एम से 05:23 ए एम, जून 19

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 05:23 ए एम से 07:08 ए एम
गुलिक काल- 08:53 ए एम से 10:38 ए एम
राहुकाल- 02:07 पी एम से 03:52 पी एम
दुर्मुहूर्त- 02:07 पी एम से 03:52 पी एम, 03:38 पी एम से 04:34 पी एम
भद्रा- 08:13 ए एम से 06:58 पी एम
भद्रा का वास- धरती पर
दिशाशूल- दक्षिण

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 14 April 2024 : आज चैत्र षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

शिववास

क्रीड़ा में – 06:58 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment