गांव की पगडंडियों से SGST अधिकारी बनने तक का सफर, किसानों के बेटे ने लिखी सफलता की नई कहानी

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति प्रक्रिया में नोएडा के 10 अधिकारियों का चयन राज्य कर अधिकारी (SGST Officer) पद पर हुआ है। इनमें बोडाकी गांव के निवासी जयराम सिंह भाटी का नाम भी शामिल है, जिनकी सफलता आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

जयराम सिंह भाटी ने अपने संघर्ष और मेहनत के सफर को साझा करते हुए बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से हुई। गांव में केवल आठवीं तक स्कूल होने के कारण आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें दादरी जाना पड़ा। इंटरमीडिएट और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वर्ष 2001 में बिक्री कर विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद से नौकरी की शुरुआत की। लगातार मेहनत और ईमानदारी के दम पर वह वरिष्ठ सहायक, प्रशासनिक अधिकारी और अब राज्य कर अधिकारी के पद तक पहुंचे।

उन्होंने बताया कि किसान परिवार से होने के कारण पढ़ाई के साथ-साथ खेती और पशुपालन में भी परिवार का हाथ बंटाना पड़ता था। वह खेतों में काम करने के साथ भैंस चराने तक का काम करते थे। इसके बावजूद उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।

जयराम सिंह भाटी का कहना है कि आज के युवाओं को मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को निभाते हुए आगे बढ़ना ही असली संघर्ष है। उनकी यह सफलता साबित करती है कि गांव की पगडंडियों से निकलकर भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

पढ़ें  ग्रेनो प्राधिकरण ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण, दस हजार से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment