ग्रेटर नोएडा में अपने घर का सुनहरा मौका, ओमिक्रॉन-1ए में प्राधिकरण लाएगा रेडी-टू-मूव 2BHK फ्लैटों की योजना, ई-नीलामी से होगा आवंटन

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। लंबे समय से अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एक बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। प्राधिकरण सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में निर्मित बहुमंजिला इमारतों में 2BHK रेडी-टू-मूव फ्लैटों की योजना 28 जनवरी को लॉन्च करने जा रहा है। इस योजना के तहत फिलहाल 90 फ्लैटों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले को फ्लैट मिलेगा।

दरअसल, प्राधिकरण द्वारा पूर्व में ओमिक्रॉन-1ए सेक्टर में करीब 350 फ्लैटों का निर्माण कराया गया था, जिनमें से कुछ का आवंटन पहले ही हो चुका है। शेष खाली फ्लैटों के आवंटन के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर संपत्ति विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार आई-ब्लॉक के 90 फ्लैटों को योजना में शामिल किया गया है।

इन सभी फ्लैटों का कार्पेट एरिया 83.38 वर्ग मीटर और सुपर एरिया 104.70 वर्ग मीटर है। फ्लैट 1 से लेकर 15वीं मंजिल तक उपलब्ध हैं। फ्लोर के अनुसार फ्लैटों का रिजर्व प्राइस 73.23 लाख रुपये से 74.35 लाख रुपये के बीच तय किया गया है।

योजना के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 फरवरी, प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई है। योजना का ब्रोशर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर उपलब्ध होगा, जबकि आवेदन https://gnida.etender.sbi के माध्यम से किया जा सकेगा।

प्राधिकरण ने फ्लैट की धनराशि के भुगतान के लिए एकमुश्त और किस्तों में भुगतान दोनों विकल्प दिए हैं। एकमुश्त भुगतान करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि किस्तों में भुगतान करने वाले आवेदक दो साल में चार किस्तों में राशि जमा कर सकेंगे। ये सभी फ्लैट पहले से निर्मित हैं, इसलिए आवंटन और लीज डीड प्रक्रिया पूरी होते ही कब्जा मिल जाएगा।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में बेसहारा, गरीब लोगों के लिए बनाए गए 8 रैन बसेरे, रात गुजारने के लिए निशुल्क रहेगी सुविधा

इस संबंध में एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ओमिक्रॉन-1ए की लोकेशन बेहद बेहतर है और 130 मीटर रोड से सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध है। जो लोग अब तक अपना घर नहीं खरीद सके हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अवसर है। रेडी फ्लैट मिलने से किराए से भी राहत मिलेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment