‘मैंने धर्म तक बदलने की सोच ली थी, अब बर्दाश्त नहीं होता… गुड बाय शाकिब’ लेटर लिखकर प्रेमिका ने की खुदकुशी

Sanchar Now
2 Min Read

गाजियाबाद: जिले के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी में एक युवती ने अपने कमरे के छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामले में एक आरोपी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिंकी गुप्ता (25) नाम की युवती ने बृहस्पतिवार रात आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके कमरे से एक डायरी मिली जिसमें उसने अपने जीवन के पिछले चार साल की हर घटना के बारे में लिखा था। डायरी पढ़ने के बाद पुलिस को पता चला कि वह एक जिम में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम कर रही थी, जिसे साकिब अली नाम का एक व्यक्ति चला रहा था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि पीड़िता के भाई शुभम गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन पिछले चार साल से साकिब के साथ रह रही थी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या साकिब और उसके परिवार वालों ने की है। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

पढ़ें  योगी सरकार का जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों को बड़ा तोहफा, कैबिनेट ने बढ़ाई मुआवजे की राशि
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment