घोसी में सपा की बढ़त से कांग्रेस में खुशी का माहौल, अजय राय बोले- जनता ने INDIA गठबंधन को स्वीकारा

Sanchar Now
2 Min Read

घोसी के चुनावी घमासान में समाजवादी पार्टी की रिकॉर्ड जीत से कांग्रेस में भी खुशी की लहर है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को 42759 वोटों से हराया है। अंतिम परिणाम आने के बाद वाराणसी में कांग्रेस ने जगह-जगह जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि घोसी की जनता ने बता दिया कि इंडिया गठबंधन ही उनकी पसंद है। उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव 2024 में दिखेगा। कई बड़े नेताओं की जमानत जब्त होगी। केंद्र की सरकार अब जाने वाली है।

इंडिया बनाम भारत से संबंधित एक सवाल के जवाब में अजय राय ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि हार को देखते हुए मंत्री बयानबाजी कर रहे हैं। जिस तरह से घोसी विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन की जीत हो रही है निश्चित रूप से आने वाले समय में घोसी का चुनाव परिणाम गठबंधन के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने घोसी की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि 26 अगस्त को ही कांग्रेस ने सपा को अपना समर्थन दिया था।

वाराणसी समेत कई जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोसी में दिन-रात एक कर दिया। संगठन के प्रयास का ही नतीजा है कि घोसी में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की बड़े अंतर से जीत हुई है।

पढ़ें  उत्तर प्रदेश में एक बार फिर IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 5 जिलों के DM, देखें लिस्ट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment