जीजा-साले ने किशोरी से किया रेप, बालिग होने पर शादी का भरोसा देकर दिया धोखा, पीड़िता ने दी जान

Sanchar Now
3 Min Read

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी ने अपने जीजा से भी नाबालिग का रेप कराकर उसका भी वीडियो बना लिया। इसके बाद जीजा-साले अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार रेप करते रहे। आरोपी युवक पीड़िता से बालिग होने के बाद शादी करने का झांसा देता रहा।

रावतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। पीड़िता हाईस्कूल पास करने के बाद घर में रहकर मां का हाथ बंटाती थी। पीड़िता ने बताया कि बेटी पिछले साल घाटमपुर एक शादी समारोह में गई थी। रिश्तेदार युवक ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी युवक का जीजा भी दुष्कर्म करता रहा। आरोपियों ने रेप का वीडियो बना लिया, और ब्लैकमेल करने लगे।

24 अगस्त को बालिग हुई थी पीड़िता

पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होने अश्वासन दिया था कि जब बेटी बालिग हो जाएगी, तो उसकी शादी बेटे करा देंगे। बीते 24 अगस्त को पीड़िता बालिग हो गई थी। लेकिन आरोपी पीड़िता के साथ मनमानी करते रहे। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की, पुलिस ने इसका समझौता करा दिया।

इलाज के दौरान पीड़िता की मौत

पीड़िता के पिता ने बताया कि बीते सोमवार को पत्नी छोटी बेटी को स्कूल लेने के लिए गई थी। घर पर कोई नहीं था, इसी बीच बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पहले उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। बीते बुधवार को इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। एडीसीपी लाखन सिंह ने बताया कि पुलिस ने किसी तरह का समझौता नहीं कराया है। यदि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलती है, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

पढ़ें  मेरठ में मुठभेड़: शराब दुकान लूटकांड के तीन इनामी बदमाश गोली लगने से घायल, 5 गिरफ्तार

सुसाइड नोट में लिखा दर्द

पीड़िता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि युवक और उसके जीजा ने घर बुलाकर बहुत मारापीटा है। जिससे उसके कान से खून निकलने लगा था। युवक और परिवारीजन अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। जिससे आहत होकर जान दे रही हूं। मम्मी—पापा मुझे माफ कर देना, आप लोगों से कोई गलती नहीं आप ने हमेशा मेरा साथ दिया है। मेरी मौत के जिम्मेदार युवक और उसके घर वाले हैं। उसके झूठ और प्रताड़ना की वजह से जान दे रही हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment