सेक्टरों के घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। सेक्टरों के बंद घरों से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है यह चोर दिन में बंद घरों की पहले रैकी करते थे उसके बाद रात में बंद घरों से चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने मथुरापुर गोल चक्कर के पास से दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे चार जिंदा कारतूस और चोरी के ₹8000 पुलिस ने बरामद किए हैं।

दरअसल, दादरी थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले दो शातिर चोर दादरी निवासी अजय और थाना दनकौर के बिलासपुर निवासी दीपक को अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों आसपास के सेक्टरों में बंद मकानों की रैकी करते थे जिसके बाद यह उन मकानों में रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने मथुरापुर गोल चक्कर के पास से बुधवार को दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बहुत ही शातिर किस्म के चोर हैं इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं इनके आपराधिक इतिहास की बात करें तो अजय पर ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग थानों में एक दर्जन चोरी व अवैध हथियार सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज है वही इसके साथी दीपक पर चोरी सहित अन्य धाराओं के 7 मामले दर्ज हैं। दोनों चोर जेल से छूट कर फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और सेक्टरों में चोरी करने के लिए काशीराम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।

पढ़ें  डाटा सेंटर स्कीम लांच, 30 हजार करोड़ का निवेश, 10 हजार को मिलेगा रोजगार, ऐसे करे आवेदन

दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि सेक्टरों के बंद घरों से चोरी की कई शिकायतें मिली थी जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी गई। बुधवार को दादरी पुलिस ने मथुरापुर गोल चक्कर के सर्विस रोड के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, चार कारतूस व चोरी के ₹8000 भी बरामद किए है यह दोनों शातिर किस्म के चोर हैं जो कई बार चोरी व अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment