दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? फिर से पिता बनने वाले हैं विराट कोहली!

Sanchar Now
2 Min Read

हैदराबाद : फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर गुडन्यूज आ रही है. एक्ट्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं और अब दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई है. फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. अनुष्का ने साल 2017 में टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली से शाही अंदाज में इटली में शादी रचाई थी. वहीं, इस शादी से कपल की एक बेटी वामिका कोहली है, जिसका कपल ने अभी तक चेहरा नहीं दिखाया है. अब वामिका का चेहरा देखने से पहले कपल अपने फैंस को एक और गुडन्यूज देने जा रहा है.

स्टार कपल के घर फिर गूजेंगी किलकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और अपनी प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राईमेस्टर में चल रही हैं. स्टार कपल अब अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने जा रहा है. कहा जा रहा है कि कपल ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और सही समय पर वो इसका एलान करेंगे. हो सकता है 5 नवंबर को विराट कोहली के 35वें जन्मदिन पर कपल फैंस को यह गुडन्यूज दे.

लाइमलाइट से दूर हैं अनुष्का

अनुष्का लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं और उन्होंने पैप्स से अपील की है कि वो उन्हें कवर ना करें. गौरतलब है कि हाल ही में अनुष्का को स्टार हसबैंड विराट संग मैटरनिटी क्लीनिक पर स्पॉट किया था. बता दें, अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को अपनी पहली संतान (वामिका) को जन्म दिया था.

पढ़ें  Confirm! प्रेग्नेंट हैं Anushka Sharma, वायरल वीडियो में पहली बार साफ दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप, फैंस बोले- 'छोटा विराट आने वाला है...'

अनुष्का का वर्कफ्रंट

बता दें, अनुष्का शर्मा को बतौर लीड एक्ट्रेस साल 2018 में शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था. इसके बाद उन्हें बुलबुल (2020), और काला (2022) में स्पेशल रोल में देखा गया है. अब अनुष्का शर्मा स्टार महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी, लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment