25000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में नॉलिज पार्क थाना पुलिस की डकैती के मामले में फरार चल रहे 25000 के इनामी बदमाश से देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद बदमाश को घायल अवस्था में पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा है वही उसके एक अन्य साथी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।

दरअसल, थाना नॉलेज पार्क पुलिस शारदा गोल चक्कर के पास सोमवार देर रात वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध पुलिस को आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो वह जंगल की तरफ भागने लगे और उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा करते हुए चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है जिससे वह घायल हो गया है। वही दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया जिसको पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना पुलिस शारदा गोल चक्कर पर देर रात वाहन चेकिंग कर रही थी तभी बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो उन्होंने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25000 के इनामी बदमाश जिला बदायूं निवासी अजीब उर्फ अजीब के पैर में गोली लगी है घायल अवस्था में गिरफ्तारी के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही उसका एक अन्य साथी जिला बदायूं निवासी अमरीश मौका देखकर वहां से फरार हो गया जिसको पुलिस ने कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया है।

पढ़ें  पेशी के दौरान जिला न्यायालय से पुलिस को चकमा देकर आरोपी हुआ फरार

एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश अजीब उर्फ अजीब ने बीटा 2 थाना क्षेत्र में 2022 में एक डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उसी समय से आरोपी बदमाश फरार चल रहा था। आरोपी बदमाश अजीब उर्फ अजीब पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। मुठभेड़ के बाद आरोपी बदमाश को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां से इलाज के बाद उसे जेल रवाना कर दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment