गेंदबाजों के दम पर भारत ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाली दूसरी टीम

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। शमी-बुमराह और सिराज की धमाकेदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से करारी शिकस्त दी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी श्रीलंका टीम 19.4 ओवर में 55 रन बनाकर सिमट गई। अभी तक भारत ने अपने सभी सातों मैच जीते हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। भारत के लिए यह ऐतिहासिक जीत रही। भारत की वनडे वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ी जीत है।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा को 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद गिल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। शुभमन गिल अपना पहला वर्ल्ड कप शतक बनाने से चूक गए। गिल 92 रन के स्कोर पर आउट हुए। आउट होने से पहले विराट के साथ 189 रन की साझेदारी की।

शतक से चूके तीन भारतीय बल्लेबाज

वहीं, दर्शकों को विराट कोहली के 49वें शतक का इंतजार था, लेकिन वह भी अधूरा रह गया। विराट 88 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने तेज बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की खबर ली। श्रेयस ने 82 रन की पारी खेली। भारत ने 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट झटके।

बुमराह-सिराज ने दिलाई शुरुआती सफलता

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए शमी को अटैक पर लगाया।

पढ़ें  बिना दर्शकों के खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का मैच, BCCI ने दिया चौंकाने वाला अपडेट

फिर आई मोहम्मद शमी की आंधी

शमी ने 9 गेंद में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को गर्त में पहुंचा दिया। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाए। वहीं, तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन रजिथा (14) ने बनाए। शमी ने पांच विकेट लिए। सिराज को तीन विकेट मिले, जबकि जडेजा और बुमराह के नाम एक-एक विकेट रही।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment