टोटका के शक में दादी की बहन को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में टोटका (जादू-टोना) करने के शक में अपनी दादी की बहन को गोली मार कर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 29 अक्टूबर को घर पर आई अपनी दादी की बहन को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में महिला को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार के बाद महिला की जान बच गयी। घायल महिला की बेटी की शिकायत पर दादरी पुलिस ने मामला दर्ज किया और शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, दादरी थाना क्षेत्र के कोट डेरिन गांव में आरोपी ने अपने घर पर आई अपनी दादी की बहन को टोटका करने के साथ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली लगने के बाद घायल महिला बती की बेटी विनेश ने आरोपी के खिलाफ दादरी कोतवाली में शिकायत दी। शिकायत में विनेश ने बताया कि उसकी मां बती हरियाणा के जिला फरीदाबाद थाना तिगांव क्षेत्र के गांव भुआपुर की रहने वाली है जो अपनी बहन राजकली से मिलने डेरिन गांव आयी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

दादरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विसलांस व तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से महिला को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने लुहारली टोल प्लाजा के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव डेरीन निवासी प्रीत के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयोग किया गया एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है।

पढ़ें  ननदोई व उसके भतीजे के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज करने तथा धमकी देने के आरोप

मा की मौत से परेशान था आरोपी

आरोपी प्रीत की मा सुनीता की कुछ दिनों पहले कैंसर से मौत हो गई थी। प्रीत को शक था कि उसकी मां सुनीता की मौत बती के द्वारा कराए गए टोटका (जादू टोने) से हुई है। जिसके चलते आरोपी ने घर पर आई अपनी दादी की बहन को जादू टोने के शक में गोली मार दी थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment