नोएडा: रेव पार्टी में सांप के जहर का नशा, विदेशी लड़कियां, बिग बॉस विनर एल्विश यादव मुश्किल में

Sanchar Now
3 Min Read

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव बड़ी  मुश्किल में फंस गए हैं. एल्विश के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है. बिग बॉस ओटीटी के विनर पर क्लबों और पार्टियों में सांपो की बाइट प्रोवाइड कराने समेत कईं गंभीर आरोप लगे हैं.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 49 में PFA की टीम ने पार्टी में रेड डालकर कोबरा सांप और सांपो का ज़हर बरामद किया है. इस पार्टी में पांच लोग भी  अरेस्ट किए गए हैं.

एल्विश यादव पर क्या हैं आरोप

  • पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में मुख्य अभियुक्त  बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एलवीश यादव हैं. एलवीश यादव पर आरोप है कि वे नोएडा और NCR में सांपो की बाइट वाली हाई प्रोफ़ाइल पार्टियां ऑर्गनाइज़ कराते थे. नोएडा के सेक्टर 49 थाने में एल्विश समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

मेनका गांधी से जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन PFA को सूचना मिली थी कि एल्विश यादव जिंदा सांपों के साथ NCR के फार्म हाउस की रेव पार्टियों में वीडियो शूट कराता है. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और एल्विश यादव को मुख्य आरोपी बताया.

उन्होंने पुलिस को बताय़ा कि एक मुखबिर ने एल्विश से इस बारे में कॉन्टेक्ट किया. बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया. इसके बाद मुखबिर ने राहुल से कॉन्टेक्ट किया और पार्टी ऑर्गेनाइजकरने के लिए कहा.

इसके बाद बीते दिन नोएडा के सेक्टर 51 में आरोपी प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान रेड डालकर विन विभाग की टीम और पुलिस ने 5 आरोपियों को धर दबोचा. एबीपी न्यूज़ के पास तस्वीरें भी मौजूद हैं.

पढ़ें  एल्विश यादव पर से हटा NDPS ऐक्ट, पुलिस ने क्यों कहा- मिस्टेक हो गई थी? जानें पूरा मामला

फिलहाल इस मामले में एल्विश यादव समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. हालांकि इसे लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 विनर का अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है.

स्वाती मालीवाल ने हरियाणा के सीएम को लताड़ा

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘इस आदमी को हरियाणा के CM मंच से प्रमोट करता है. एक तरफ़ @SakshiMalik @BajrangPunia जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है. इसकी वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिपण्णियाँ मिलेंगी, गाली गलौज दिखेगी. वोट के लिए नेता कुछ भी कर सकते हैं.’

एल्विश यादव कौन हैं? 

एल्विश की बात करें तो वे बेहद फेमस यूट्यूबर हैं. उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और शो को जीतकर इतिहास रच दिया था. इसके बाद एल्विश उर्वशी रौतेला के साथ एक एल्बम में नजर आए. को-कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ भी उनका गाना रिलीज हुई है.

फिलहाल एल्विश बिग बॉस ओटीटी 2 फर्स्ट रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ रियलिटी शो टेम्पटेशन आइसलैंड में पार्टिसिपेशन को लेकर चर्चा में हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment