नोएडा में पुलिस एनकाउंटर में 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार

Sanchar Now
1 Min Read

नोएडा। सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस ने एफएनजी रोड पुस्ता के पास चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान दिल्ली के प्रकाश उर्फ चूहा के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक व चार मोबाइल फोन लूट के बरामद हुए है।

आरोपित का साथी दिल्ली का मनीष मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

पढ़ें  विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों ने सैकड़ों पौधे लगाकर लिया देखभाल का संकल्प
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment