विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों ने सैकड़ों पौधे लगाकर लिया देखभाल का संकल्प

Sanchar Now
1 Min Read

संचार न्यूज़। नोएडा में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को स्वच्छ, हरित और खुशहाल रखने का संकल्प लेते हुए मॉल के आसपास अलग-अलग किस्मों के 1000 से अधिक पौधे लगाए गए,जिसमें पीपल, आमला, जामुन, अशोक, नीम और मोहरसरी आदि प्रजातियों के पौधे शामिल थे।

वहीं ग्रेटर नोएडा स्थित एसके ए डेस्टिनी 1 और पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान सोसाइटी और फुटपाथ पर 1000 से अधिक पौधे लगाए गए। लोगों को पौधे भेंट कर पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही सभी ने पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया। एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि आज के समय में पौधरोपण कर ही ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है। इसके चलते एसके ए डेस्टिनी-1 सोसाइटी में पौधरोपण अभियान चलाया है।

 

वहीं पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में निवासियों ने 1000 से अधिक पौधे लगाए। विश्व पर्यावरण दिवस पर एस्कॉन इंफ्रा रियलटर ने पनाचे में पौधरोपण अभियान के साथ पर्यावरण दिवस मनाया। पर्यावरण दिवस पर लगभग 200 से अधिक पौधें लगाए।

पढ़ें  नोएडा-गाजियाबाद में लूटपाट का बनाया था शतक, मुठभेड़ में हुआ घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment