हथौड़े से कूचकर पिता और दो बेटों को उतारा मौत के घाट, CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए बदमाश

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में नेवादा अंडरपास के पास ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। पिता और दो बेटों की हथौड़े से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से 4 मोबाइल, हथौड़ा बरामद किया है। छानबीन में पता चला कि हमलावर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी खोल ले गए ।

बताया जा रहा है कि जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में नेवादा अंडरपास के पास एक ही परिवार के तीनों लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिता लालजी, दो बेटों गुड्डू (32) और राजबीर (35) की रविवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने हथौड़े से सिर कूचकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सोमवार सुबह बेल्डिंग वर्क स्थल पर तीन का शव बरामद हुए। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। ट्रिपल मर्डर की सूचना से सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल की फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम से जांच कराई गई है। बदमाशों के बारे में अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हमलावर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी खोल ले गए हैं। पुलिस ने मौके से 4 मोबाइल, हथौड़ा बरामद किया है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment