Ghaziabad News: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, JCB की मदद से दीवार तोड़कर आग पर पाया काबू

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के गाजियाबाद में रविवार (12 नवबंर) सुबह एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई. आज की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुंचीं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं.

बता दें कि, दमकल विभाग ने दिवाली पर आग लगने की आशंका वाले 10 क्षेत्रों की पहचान की थी और संबंधित पुलिस स्टेशनों पर फायर टेंडर आवंटित किए हैं. इनमें खोड़ा, इंदिरापुरम, वैशाली, विजय नगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक, लोनी और एएलटी सेंटर जैसे आबादी वाले क्षेत्र और मोदीनगर और मुरादनगर जैसे बाहरी आवासीय क्षेत्र शामिल हैं.

मेरठ में भी आग से लाखों का नुकसान

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र में ढबाई नगर में स्थित एक कपड़े के कारखाने में शनिवार देर शाम को भीषण आग लग गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. कारखाने में कपड़े के सामान का भंडार था, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया.

आग पर काबू पाने के लिए लगभग आधा दर्जन दमकल गाड़ियों को लगाया गया और आग पर पूरी तरह से काबू पाने में उन्हें दो से तीन घंटे लग गए. घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे की है. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली, लेकिन कारखाने में रखे करीब 50 लाख रुपये के सामान के पूरी तरह जल गए.

आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटे

अग्निशमन अधिकारी (डीएफएसओ) आशुतोष कुमार ने बताया कि यह शॉर्ट-सर्किट का मामला लग रहा है. उन्‍होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच करेगी, उसके बाद ही आग लगने के सटीक कारण का पता चल सकेगा. गनीमत है कि आग उस समय लगी, जब कारखाने में कोई नहीं था.

पढ़ें  Ghaziabad Crime: ननिहाल आई मासूम को चचेरे मामा ने उतारा मौत के घाट, चप्पलों ने सुलझाई गुत्थी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment