चंदौली में दर्शन-पूजन करने आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, साथ आए युवकों को पेड़ से बांधा

Sanchar Now
2 Min Read

चंदौली सीमा से सटे सोनभद्र के एक गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा के साथ गुरुवार दोपहर बाद पशु चराने वाले तीन युवकों ने नौगढ़ थाना के गहिला बाबा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज कर गांव के चरवाहों से पूछताछ के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

वाराणसी (ब्यूरो)। चंदौली सीमा से सटे सोनभद्र के एक गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा के साथ गुरुवार दोपहर बाद पशु चराने वाले तीन युवकों ने नौगढ़ थाना के गहिला बाबा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज कर गांव के चरवाहों से पूछताछ के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

17 वर्षीय किशोरी गुरुवार को गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से गहिला बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थी। इसके बाद दोनों जंगल में घूमने लगे। गहिला बाबा मंदिर से कुछ दूर जयमोहनी पोस्ता गांव के रहने वाले तीन चरवाहों ने उनकी बाइक रोक दी और मारपीट कर युवक को पेड़ से बांध दिया। उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। किशोरी ने युवक को बंधन से मु1त कराया और घर जाकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को उसने अपने पिता के साथ नौगढ़ थाने में तहरीर दी। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि नौगढ़ स्वास्थ केंद्र में किशोरी का प्राथमिक मेडिकल कराया गया है। अभी उसे संयु1त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे की है। पीडि़ता अपने परिचित लड़के के साथ आई थी। दुष्कर्म का आरोप तीन लड़कों पर है जो पशु चराने के लिए जंगल में आए थे। पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment