गौर सिटी 2 में 27वे फ्लोर की बालकनी से गिरी दो साल की मासूम, 12 वे फ्लोर पर अटकी हालात गंभीर

Sanchar Now
2 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौर सिटी 2 में 14 एवेन्यू में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर 27 में फ्लोर की बालकनी से एक दो साल की बच्ची नीचे गिर गई। मासूम बच्ची नीचे गिरने के साथ ही 12वे फ्लोर की बालकनी में जा फंसी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से चोटिल हुई है बच्ची को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया है।

दरअसल, गौर सिटी 14 एवेन्यू में उसे समय हड़कंप मच गया जब 27वीं मंजिल से एक बच्ची बालकनी के पास बनी जगह से नीचे गिर गई बच्ची 12वीं मंजिल पर जा गिरी। इसके बाद बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में बच्ची को वहां से उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया गया है।

गौर सिटी 14 एवेन्यू के आर टावर में 27वे फ्लोर पर गौरव अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार दोपहर में उनकी 2 साल की बेटी अनन्या घर पर खेल रही थी और बच्ची की मां किचन में खाना बना रही थी। मासूम अनन्या खेलते हुए बालकोनी के पास पहुंच गई और अचानक से बालकनी के पास बनी ग्रिल के बराबर में बनी हुई जगह से नीचे गिर गई। अनन्या 27वे फ्लोर से नीचे 12वीं फ्लोर की बालकनी में गिर गयी। इस हादसे में मासूम के पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई है।

पढ़ें  यमुना प्राधिकरण ने लौटाया फिल्म सिटी का लेआउट, प्रस्तावित लेआउट में निर्माणकर्ता की मंशा पर सवाल

12वीं मंजिल से अनन्य को गंभीर हालत में उसके परिजनों ने नजदीकी सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अनन्या को गाजियाबाद की मैक्स हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसका ऑपरेशन चल रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment