गुरुग्राम में BMW स्पोर्ट्स बाइक चला रही युवती की मौत, नोएडा की कंपनी में थी इंजीनियर

Sanchar Now
3 Min Read

गुरुग्राम: बादशाहपुर के लैपर्ड ट्रेल एरिया में शनिवार को हादसा हो गया। स्पोर्ट्स बाइक पर सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को कार ने टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। पता चला कि बाइक राइडर ग्रुप में शामिल इंजीनियर नोएडा से गुरुग्राम आई थीं। लैपर्ड ट्रेल रोड पर वरना कार की टक्कर के बाद घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। लखनऊ से गुरुग्राम पहुंचे युवती के पिता ने बाइक राइडर ग्रुप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखनऊ के वीरनगर में रहने वाले महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनकी 28 साल की बेटी सोमिता नोएडा की एक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहीं थी। शनिवार को सोमिता नोएडा के एक बाइक राइडर ग्रुप के साथ गुड़गांव में लैपर्ड कैफे आई थीं। वह लाल रंग की G310-BMW स्पोर्ट्स बाइक पर सवार थीं कि हादसा हो गया। महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह फोन पर दुर्घटना के बारे में पता चला। आरोप है एक्सिडेंट बाइक राइडर ग्रुप की ओर से संचालित बाइक से गिरने के कारण हुआ। उन्होंने ग्रुप संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।

अकैडमी से किराए पर ली थी बाइक

जानकारी के अनुसार, सोमिता ने 8 महीने पहले नोएडा की कंपनी जॉइन की थी। कंपनी में कुछ युवा ग्रुप में बाइक राइड पर जाते थे। सोमिता भी परिवार को बिना बताए स्पोर्ट्स बाइक राइडिंग की ट्रेनिंग ले रहीं थी। जिस बाइक पर सोमिता का एक्सिडेंट हुआ, वह एक अकैडमी से किराए पर ली गई थी। सोमिता नोएडा के सेक्टर-135 से महिलाओं के ग्रुप के साथ गुरुग्राम आईं थी। ग्रुप में 20-25 महिलाओं के होने की जानकारी है। सोमिता के भाई की भी मौत हो चुकी है, उनकी एक बहन है जो परिवार के साथ लखनऊ में रहती हैं।

पढ़ें  होली पर ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में मारपीट के कई वीडियो हुए वायरल

स्पोर्ट्स बाइक की ट्रेनिंग ले रही थीं सोमिता

बताया जाता है कि कंपनी के कुछ युवा लेट्स राइड इंडिया ग्रुप में राइड पर जाते थे। सोमिता ने भी करीब एक महीने पहले परिवार को बिना बताए इस ग्रुप को जॉइन कर लिया। सोमिता स्पोर्ट्स बाइक की ट्रेनिंग ले रही थीं। लेट्स राइड एकेडमी महिलाओं को स्पोर्ट्स बाइक की ट्रेनिंग और बाइक किराए पर देती है। पिता ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment