Aaj Ka Panchang, 4 February 2025 : आज रथ सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 4 February 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 4 फरवरी 2025 को रथ सप्तमी है. इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य और उनकी पूजा करने का खास महत्व है.

सूर्य देव को जल में गंगा जल, अक्षत, तिल, रोली एवं दूर्वा मिलाकर अर्पित करेंय अर्घ्य देते समय ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का उच्चारण करें. मान्यता है कि इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है. शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए रथ सप्तमी पर 108 बार सूर्य नमस्कार करना चाहिए.

रथ सप्तमी के दिन गर्म कपड़े, गेहूं, तांबा, लाल चंदन आदि का दान करना चाहिए, इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. सेहत, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद मिलता है. सौभाग्य बढ़ता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 4 February 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 4 फरवरी 2025 (Panchang 4 February 2025)

तिथि सप्तमी (4 फरवरी 2025, सुबह 4.37- 5 फरवरी 2025, प्रात: 2.30)
पक्ष शुक्ल
वार मंगलवार
नक्षत्र अश्विनी
योग सर्वार्थ सिद्धि, शुभ, अमृत सिद्धि योग
राहुकाल दोपहर 3.19 – शाम 4.41
सूर्योदय सुबह 7.08 – शाम 6.03
चंद्रोदय सुबह 10.42 – प्रात: 12.23, 5 फरवरी
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि मेष
सूर्य राशि मकर

शुभ मुहूर्त, 4 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 4 February 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.29 – सुबह 06.18
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 12.56
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त दोपहर 3.03 – शाम 4.34
निशिता काल मुहूर्त रात 12.07 – प्रात: 1.00, 1 फरवरी
पढ़ें  Panchang 16 January 2024: पंचांग से जानें दिन का शुभ-अशुभ समय, जानें राहुकाल और कब होगा सूर्यास्त

4 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 9.51 – सुबह 11.13
  • आडल योग  – सुबह 7.08 – रात 9.59
  • गुलिक काल – दोपहर 12.35 – दोपहर 1.57
  • भद्रा काल – सुबह 2.30 – सुबह 7.07, 5 फरवरी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment