12 February 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Sanchar Now
3 Min Read

राष्ट्रीय मिति माघ 23, शक संवत 1945, माघ शुक्ल तृतीया सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 30, रज्जब 31, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। तृतीया तिथि सायं 05 बजकर 45 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 57 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 37 मिनट तक उपरांत उपरांत साध्य योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 28 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 36 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार गौरी तृतीया व्रत (गोंतरी), श्री गणेश तिल चतुर्थी, वरदकुन्द चतुर्थी, शब्बान (मुस्लिम) मास प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 12 फरवरी 2024 :

सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 12 फरवरी 2024 : शाम 6 बजकर 8 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 12 फरवरी 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 6 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 25 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 फरवरी 2024 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक इसके बाद 3 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 55 मिनट तक भद्रकाल का समय अगले दिन यानी 13 फरवरी को सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक। पंचक पूरा दिन रहने वाला है।

पढ़ें  03 April 2024 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

आज का उपाय : शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं, फिर गौरी-शंकर रुद्राक्ष अर्पित करें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment