Aaj Ka Panchang, 13 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
2 Min Read

13 June 2024 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 9 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर गुरु रोहिणी नक्षत्र मे प्रवेश कर चुके हैं।

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

13 जून 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि- 13 जून 2024 को रात 9 बजकर 34 मिनट तक
  • वज्र योग- 13 जून 2024 को शाम 6 बजकर 6 मिनट तक
  • पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र- 13 जून 2024 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर के 14 जून को सुबह 5 बजकर 9 मिनट तक
  • ग्रह-गोचर- 13 जून को सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर गुरु रोहिणी नक्षत्र मे प्रवेश कर चुके हैं।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:05 से दोपहर बाद 03:50 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:18 से दोपहर बाद 03:57 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:08 से दोपहर बाद 03:54 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:49 से दोपहर बाद 03:33 तक
  • भोपाल- दोपहर 02:01 से दोपहर बाद 03:43 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:17 से दोपहर 02:58 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:20 से शाम 04:02 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:45 से दोपहर बाद 03:22 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:22 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:19 pm
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 27 February 2024: आज तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment