Aaj Ka Panchang, 22 September 2024 : आज षष्ठी व्रत , जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 22 सितंबर 2024 को कुंवार पंचमी (Kunwara panchami) का श्राद्ध है. इस दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु विवाह से पहले ही हो गई हो. श्राद्ध में पंचबलि भोग जरुर निकालना चाहिए, इसमें कौए, कुत्ता, गाय, चींटि, देव के लिए भोजन निकालें और फिर ब्राह्मण को खाना खिलाएं.

इससे पूर्वजों की आत्मा तृप्त हो जाती है. उन्हें बल मिलता है. साथ ही जो पितर यमलोक में हैं उन्हें मुक्ति मिलती है. श्राद्ध पक्ष में अन्न दान महादान माना गया है. इसके प्रभाव से व्यक्ति के तमाम दोष दूर हो जाते हैं.

आज रविवार भी है, ऐसे में सूर्य चालीसा (Surya Chalisa) का पाठ करें, इससे खोया सम्मान वापस मिलता है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 22 September 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 22 सितंबर 2024 (Calendar 22 September 2024)

तिथि पंचमी (22 सितंबर 2024, शाम 06.13 – 23 सितंबर 2024 दोपहर 03.43)
पक्ष कृष्ण
वार रविवार
नक्षत्र कृत्तिका
योग हर्षण, रवि योग
राहुकाल शाम 04.46 – शाम 06.17
सूर्योदय सुबह 06.10 – शाम 06.17
चंद्रोदय रात 09.15 – सुबह 10.44
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि वृषभ
सूर्य राशि कन्या

शुभ मुहूर्त, 22 सितंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.34 – सुबह 05.21
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.50 – दोपहर 12.39
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.31 – रात 06.54
विजय मुहूर्त दोपहर 02.17 – दोपहर 03.06
अमृत काल मुहूर्त रात 08.48 – रात 10.17
निशिता काल मुहूर्त रात 11.50 – प्रात: 12.38, 23 सितंबर
पढ़ें  Aaj Ka Panchang 05 july 2023 : आज सावन का पहला बुधवार, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 सितंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 12.13- दोपहर 01.44
  • गुलिक काल- दोपहर 03.15 – शाम 04.46
  • आडल योग – रात 11.02 – सुबह 06.02, 23 सितंबर
  • विडाल योग – सुबह 06.10 – रात 11.02

आज का उपाय

पितृ पक्ष में रोज शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाना चाहिए और पितृ सूक्त का पाठ भी करना चाहिए. इससे पूर्वज प्रसन्न होकर वंश वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment