Aaj Ka Panchang, 15 December 2024 : मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
2 Min Read

15 December 2024 Panchang: आज परम पवित्र शुभ मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज पूर्णिमा का पावन व्रत करें। आज भगवान शंकर जी की उपासना तिथि होती है। आज रूद्राभिषेक का बहुत महत्व है। रविवार व्रत भी आज ही है। शिव पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं, उनकी उपासना करें। भगवान शिव के नाम का मानसिक जप करें। मार्गशीर्ष माह में भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। सूर्य उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। आज भगवान भास्कर की विधिवत उपासना होती है। गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य को जल दें। रविवार व्रत रखने से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। आज गुड़ के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। यह उपवास फलाहारी होता है। सूर्य के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल श्री अदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें।

15 दिसंबर 2024 पंचांग (15 December 2024 Panchang)

संवत—पिङ्गलाविक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

पर्व – पूर्णिमा, धनु संक्रांति, अन्नपूर्णा जयंती

तिथि- पूर्णिमा

दिवस -रविवार

सूर्योदय-07:06am

सूर्यास्त-05:25pm

नक्षत्र–रोहिणी

चन्द्र राशि — वृष

सूर्य राशि- वृश्चिक

करण- बव 02:31 pm तक फिर बालव

15 दिसंबर 2024 शुभ मुहूर्त (15 December 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:55 am से 12:35 pm तक

विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:27pm तक

गोधुली मुहूर्त–06:20pm से 07:29pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:09am तक

अमृत काल-06:08am से 07:43am तक

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 जुलाई 2025 : सावन शुक्ल नागपंचमी, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:23तक रात

संध्या पूजन-06:28 pm से 07:05pm तक

दिशा शूल–पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त–राहुकाल–सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment