Aaj Ka Panchang, 16 October 2024 : आज शरद पूर्णिमा का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 16 अक्टूबर 2024 को शरद पूर्णिमा है. इस दिन कोजागरी पूजा (Kojagara puja) भी होती है. इसमें रात्रि के समय मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. कहते हैं जो लोग शरद पूर्णिमा की रात जागकर मां लक्ष्मी की पूजा, मंत्र जाप करता है. महालक्ष्मी (laxmi ji) को खीर का भोग लगाता है, उन्हें सालभर धन की कमी नहीं होती है.

शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है, इसलिए रात 12 बजे के बाद खुले आसमान के नीचे एक चांदी के बर्तन में खीर रखें और खुद भी चांद की रोशनी में बैठें. मान्यता है इससे आरोग्य मिलता है, खीर में भी अमृत के गुण आ जाते हैं.

शरद पूर्णिमा के दिन ऊँ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है. इस मंत्र का कम से कम 108 बार जप जरूर करें. इससे आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 16 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 16 अक्टूबर 2024 (Calendar 16 October 2024)

तिथि चतुर्दशी (16 अक्टूबर 2024, प्रात: 12.19 – 17 अक्टूबर 2024, रात 08.40, इसके बाद पूर्णिमा लगेगी)
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
नक्षत्र उत्तर भाद्रपद
योग ध्रुव, व्याघात योग
राहुकाल दोपहर 12.06 – दोपहर 01.32
सूर्योदय सुबह 06.22 – शाम 05.51
चंद्रोदय शाम 05.05 – प्रात: 5.58, 17 अक्टूबर
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि मीन
सूर्य राशि कन्या
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 अगस्त 2025 : आज हरितालिका तीज व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त, 16 अक्टूबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.37 – सुबह 05.26
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.45 – दोपहर 12.31
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.07 – शाम 06.31
विजय मुहूर्त दोपहर 02.17 – दोपहर 03.06
अमृत काल मुहूर्त दोपहर 03.04 – शाम 04.28
निशिता काल मुहूर्त रात 11.42 – प्रात: 12.32, 17 अक्टूबर

16 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड –  सुबह 07.49 – सुबह 09.14
  • आडल योग – सुबह 06.23 – रात 07.18
  • गुलिक काल – सुबह 10.40 – दोपहर 12.06
  • पंचक काल – पूरे दिन
  • भद्रा काल – रात 08.40 – सुबह 06.23, 17 अक्टूबर

आज का उपाय

शास्त्रों के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और उन घरों में वास करती हैं जहां स्वच्छता और भक्ति भाव के साथ उनकी पूजा की जाती है. इसलिए इस दिन घर को विशेष रूप से साफ करें. इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें. खासतौर पर सफेद वस्त्र, दूध, चावल, चीनी, दही आदि का दान करना शुभ होता है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment