Aaj Ka Panchang, 17 January 2025 : आज संकट चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 17 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी संकष्टी चतुर्थी और सकट चौथ व्रत है. इस दिन संतान से जुड़े उपाय करना बहुत फलदायी माना गया है, जिसे करने से बच्चों की सभी मुश्किलें दूर होती हैं.

अगर संतान के वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही हैं, तो सकट चौथ के दिन रात को लाल चंदन और पंचामृत से चंद्र देव की उपासना करें. इस उपाय से सभी समस्याओं का निवारण होता है. इस दिन बप्पा को पान, सुपारी अर्पित करें. इससे संतान की उन्नति के मार्ग खुलते हैं.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 17 january 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 17 जनवरी 2025 (Calendar 17 January 2025)

तिथि चतुर्थी (17 जनवरी 2025, सुबह 4.06 – 18 जनवरी 2025, सुबह 5.30)
पक्ष कृष्ण
वार शुक्रवार
नक्षत्र मघा
योग सौभाग्य
राहुकाल सुबह 11.12 – दोपहर 12.31
सूर्योदय सुबह 7.15 – शाम 05.46
चंद्रोदय रात 9.09 – सुबह 09.32
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि सिंह
सूर्य राशि मकर

शुभ मुहूर्त, 17 जनवरी 2025 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.08 – दोपहर 12.49
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त सुबह 10.12 – सुबह 11.54
निशिता काल मुहूर्त रात 12.02 – प्रात: 12.56, 18 जनवरी

17 जनवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 3.10 – शाम 4.29
  • गुलिक काल – सुबह 8.34 – सुबह 9.53
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 अगस्त 2025 : आज जन्माष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का उपाय

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को 11 दूर्वा घास की पत्तियां चढ़ाएं। आप दूर्वा की 11 पत्तियां तोड़ें और उन्हें एक साथ मिलाकर एक कलावा में बांध लें. गणपति को दूर्वा चढ़ाते समय ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें. इससे जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी, व्यापार में वृद्धि के योग बनते हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment