18 December Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

आज का पंचांग 18 दिसंबर 2023 (Aaj Ka Panchang): आज दिन सोमवार है और ये दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है. खास बात ये है कि आज ही के दिन शिव जी के बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय की भी पूजा की जाएगी. ऐसा इसलिए, क्योंकि आज चंपा षष्ठी है. चंपा षष्ठी का व्रत मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने का विधान है. जो लोग विधि अनुसार पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं, उनके सभी दुख-दर्द, कष्ट दूर हो सकते हैं. पाप मिटते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शंकर जी के खंडोबा स्वरूप की पूजा लोग करते हैं. हालांकि, ये पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र में अधिक मनाया जाता है. पूजा करने के लिए सुबह उठकर स्नान कर लें, साफ वस्त्र धारण करें और विधि पूर्वक पूजा की शुरुआत करें.

आज के दिन आप शंकर भगवान की पूजा करें. पूजा स्थल पर शिव जी और मां पार्वती की मूर्ति या तस्वीर रखें. शुद्ध जल चढ़ाएं. शिव लिंग पर जल या दूध से अभिषेक करें. शिव जी की पसंदीदा चीजें जैसे सुपारी, शहद, दूध, बेलपत्र, भस्म आदि चढ़ाएं. दीपक, धूप जलाएं. शिव मंत्रों का उच्चारण करते रहें. सोमवार व्रत कथा का पाठ करें. आरती करें. नियमित रूप से सोमवार का व्रत करने, शिव जी की पूजा करने से घर और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न रहते हैं. उन पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं.

18 दिसंबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि- शुक्ल षष्ठी
आज नक्षत्र – शतभिषा
आज का करण – तैतिल
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का योग- वज्र 09:19:44 PM तक
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि – कुम्भ
ऋतु – हेमंत

पढ़ें  28 January 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:45:29 AM
सूर्यास्त – 05:15:43 PM
चंद्र उदय – 11:20:50 AM
चन्द्रास्त – 10:57:58 PM
शुभ मुहूर्त – 11:39:00 AM से 12:21:00 PM तक
राहु काल– 08:04:15 AM से 09:23:002 AM तक
गुलिक काल – 01:19:22 PM से 02:38:009 PM तक

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 10:19:22
मास अमांत – मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत – मार्गशीर्ष
आज का दिशाशूल -पूर्व

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment