Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 June 2025 : आज आषाढ़ अमावस्या , जानें शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Hindi Panchang 25 June 2025: 25 जून का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन गण्ड, सर्वार्थ सिद्धि और रोहिणी नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.

25 जून का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 25 June 2025)

तिथि अमावस्या (25 जून 2025, शाम 6.59 – 26 जून 2025, शाम 4 बजे)
वार बुधवार
नक्षत्र मृगशिरा
योग गण्ड, सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 5.24
सूर्यास्त शाम 7.22
चंद्रोदय नहीं
चंद्रोस्त शाम 7.42
चंद्र राशि मिथुन

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.22 – दोपहर 2.09
यमगण्ड काल सुबह 7.10 – सुबह 8.54
गुलिक काल सुबह 10.39 – दोपहर 12.24
आडाल काल सुबह 5.25 – सुबह 10.40

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): अभी गुरु अस्त हैं ऐसे में विवाह, व्यापार की शुरुआत, सोना-चांदी, वाहन की खरीदी, नए काम का आरंभ आदि करना शुभ नहीं माना जाता है.

स्नान-दान महासंयोग: आषाढ़ अमावस्या पर तीर्थ नदी या उसके जल से स्नान करने की परंपरा है, साथ ही नदी, तालाब किनारे पितरों का तर्पण करें. मान्यता है इससे पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है.

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 25 June 2025)

सूर्य मिथुन
चंद्रमा मिथुन
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

आषाढ़ अमावस्या का विशेष महत्व (Significance)

  • आषाढ़ अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या भी कहते हैं इस दिन पितरों की पूजा के अलावा कृषि से जुड़े उपकरणों की पूजा की जाती है, कहते हैं इससे आने फसल अच्छी होती है.
पढ़ें  Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 June 2025 : आज आषाढ़ कृष्ण द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

क्या करें: (Kya Kare)

  • आषाढ़ अमावस्या पर पितृ देव की कृपा पाने के लिए एक दीपक सरसों के तेल का मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए.
  • आषाढ़ अमावस्या पर मंदिर में पीपल और घर के पास नीम का पेड़ लगाएं इससे सुख-शांति स्थापित होती है.

क्या न करें: (Kya Nahi Kare

  • किसी पेड़ को न काटें. ब्रह्मचर्य का पालन करें.
  • इस दिन मानसिक तौर पर परेशान लोग अकेले सुनसान जगह पर न जाएं, नकारात्मक शक्तियां हावी हो सकती है.
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment