आज का पंचांग 20 अक्टूबर 2023: नवरात्रि छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा, जानें मुहूर्त, रवि योग, राहुकाल और दिशाशूल

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 20 October 2023: आज शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर विधिपूर्वक मां कात्यायनी की पूजा की जा रही है। इस शुभ अवसर पर रवि योग और कौलव करण समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में मां की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए आज के पंचांग से शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और पूजा के सही समय के बारे में सबकुछ जानते हैं-

शुभ मुहूर्त

नवरात्र की षष्ठी तिथि 20 अक्टूबर को रात 11 बजकर 24 मिनट तक है। इसके पश्चात, सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। साधक दिन में सुविधा के अनुसार मां की पूजा और साधना कर सकते हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 17 बजकर 47 मिनट पर

चंद्रोदय- दिन 11 बजकर 47 मिनट पर

चंद्रास्त- रात 09 बजकर 55 मिनट पर

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 44 मिनट से 05 बजकर 34 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 47 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 06 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 50 मिनट से 09 बजकर 15 मिनट तक

पढ़ें  Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 June 2025 : आज गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

रवि योग

आज रवि योग का निर्माण सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर संध्याकाल 08 बजकर 41 मिनट तक है। इस योग में मां की साधना करने से साधक को अक्षय की प्राप्ति होती है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment