Aaj ka Panchang 21 March 2024: आज मनाई जाएगी नरसिंह द्वादशी, दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति चैत्र 01, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ल, द्वादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 08, रमजान 10, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहूकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। द्वादशी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 28 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

आश्लेषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 27 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग सायं 05 बजकर 42 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 03 बजकर 34 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 27 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार गोविन्द द्वादशी, शक चैत्र एवं संवत 1946 प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 21 मार्च 2024 : सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 21 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 33 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 21 मार्च 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 37 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 52 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 31 मिनट से 6 बजकर 55 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 21 मार्च 2024 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल रात में 8 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 39 मिनट तक। इसके बाद रात में 11 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 4 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 09 February 2025 : आज माघ शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

आज का उपाय : आज चने की दाल और गुड़ का दान विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर दान करें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment