Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 November 2026: आज रविवार व्रत, रवि प्रदोष और सूर्य पूजा है. आज के दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं. सुबह में 06:49 ए एम से सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा, जो पूरे दिन रहेगा, वहीं रवि योग कल सुबह सूर्योदय से पूर्व रहेगा. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, कौलव करण, व्यतीपात योग, पश्चिम का दिशाशूल और मेष में चंद्रमा है. रविवार व्रत में नमक न खाएं, सूर्य देव की पूजा करें. प्रात:काल में स्नान के बाद सूर्य देव का अर्घ्य दें. फिर सूर्य चालीसा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. रविवार व्रत कथा सुनकर सूर्य देव की आरती करें. उसके बाद गेहूं, गुड़, कंबल, लाल रंग के वस्त्र, लाल फूल, लाल फल, तांबा या उससे बने बर्तन आदि का दान करें. कुंडली का सूर्य दोष मिट जाएगा और करियर के लिए समय अनुकूल होगा.
आज रवि प्रदोष व्रत है. इसमें शिव पूजा का मुहूर्त शाम 5:25 बजे से लेकर रात 8:06 बजे तक है. इस मुहूर्त में शिव मंदिर में जाकर जलाभिषेक करें. बेलपत्र, अक्षत्, धूप, दीप, फूल, फल, नैवेद्य, शहद आदि अर्पित करें. ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए इन वस्तुओं को शिवलिंग पर चढ़ाएं. उसके बाद शिव चालीसा, शिव रुद्राष्टकम, रवि प्रदोष व्रत का पाठ करें. पूजा का समापन शिव जी की आरती से करें. महादेव की कृपा से आपके कष्ट दूर होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी. प्रदोष व्रत का पारण कल सूर्योदय के बाद करें.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 22 नवंबर 2026
आज की तिथि- त्रयोदशी – 02:36 ए एम, नवम्बर 23 तक, उसके बाद चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 04:15 ए एम, नवम्बर 23 तक, फिर भरणी
आज का करण- कौलव – 03:51 पी एम तक, तैतिल – 02:36 ए एम, नवम्बर 23 तक, उसके बाद गर
आज का योग- व्यतीपात – 11:29 पी एम तक, उसके बाद वरीयान्
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- मेष
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 06:49 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:25 बजे
चंद्रोदय: 03:30 पी एम
चंद्रास्त: 05:07 ए एम, नवम्बर 23
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 05:02 ए एम से 05:56 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:49 ए एम से 04:15 ए एम, नवम्बर 23
अभिजीत मुहूर्त: 11:46 ए एम से 12:28 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:35 पी एम
अमृत काल: 09:33 पी एम से 11:02 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:41 पी एम से 12:34 ए एम, नवम्बर 23
रवि योग: 04:15 ए एम, नवम्बर 23 से 06:50 ए एम, नवम्बर 23
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 08:09 ए एम से 09:28 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:28 ए एम से 10:48 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:48 ए एम से 12:07 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:27 पी एम से 02:46 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 05:25 पी एम से 07:06 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:06 पी एम से 08:46 पी एम
चर-सामान्य: 08:46 पी एम से 10:27 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:48 ए एम से 03:29 ए एम, नवम्बर 23
शुभ-उत्तम: 05:09 ए एम से 06:50 ए एम, नवम्बर 23
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 12:07 पी एम से 01:27 पी एम
गुलिक काल- 02:46 पी एम से 04:06 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:00 पी एम से 04:43 पी एम
राहुकाल- 04:06 पी एम से 05:25 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
नन्दी पर – 02:36 ए एम, नवम्बर 23 तक, उसके बाद भोजन में.
