24 दिसंबर 2023 का पंचांग: साल का अंतिम प्रदोष व्रत 24 को, सूर्य अर्घ्य से भाग्य होगा प्रबल, जानें मुहूर्त और राहुकाल

Sanchar Now
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति पौष 03, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष शुक्ल, त्रयोदशी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर पौष मास प्रविष्टे 09, जमादि-उल्सानी-10, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

त्रयोदशी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 56 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। साध्य सोग अगले दिन सुबह 05 बजकर 42 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। कौलव करण सायं 06 बजकर 11 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार रवि प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय 24 दिसंबर 2023 : सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 24 दिसंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 30 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 24 दिसंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 53 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 दिसंबर 2023 :
राहुकाल शाम 4 बजकर 30 मिनट से शाम 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक।

पढ़ें  पंचांग 17 November 2023: देखें शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आगे कब है रवि योग

आज का उपाय : ब्रह्म मुहूर्त में उठकर उगते सूर्य को अर्घ्य दें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment