Aaj Ka Panchang 24 February: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 24 February 2024: 24 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि 24 फरवरी को शाम 6 बजे तक रहेगी। शनिवार को रात 10 बजकर 20 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 24 फरवरी को माघी पूर्णिमा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

24 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- 24 फरवरी 2024 को शाम 6 बजे तक
  • मघा नक्षत्र- 23 फरवरी 2024 को रात 10 बजकर 20 मिनट तक
  • 23 फरवरी 2024 व्रत-त्यौहार- माघी पूर्णिमा

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 09:44 से दोपहर पहले 11:09 तक
  2. मुंबई- सुबह 09:57 से दोपहर पहले 11:24 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:46 से दोपहर पहले 11:11 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:28 से सुबह 10:54 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:40 से दोपहर पहले 11:07 तक
  6. कोलकाता- सुबह 08:56 से सुबह 10:23 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 09:59 से दोपहर पहले 11:26 तक
  8. चेन्नई- सुबह 09:25 से सुबह 10:54 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:51 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:17 pm

माघी पूर्णिमा

आज माघ मास की पूर्णिमा तिथि है। आज माघी पूर्णिमा है, यानी आज माघ मास का आखिरी दिन है। कल से फाल्गुन महीने की शुरुआत हो जायेगी। हम पहले भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि शास्त्रों में माघ मास का बड़ा ही महत्व है। इस दौरान सबसे अधिक प्रयाग में स्नान और दान का महत्व है और इन सब चीजों का लाभ उठाने के लिए आज आखिरी दिन है। माघ मास के यम नियम आदि समाप्त हो जाएंगे। कहते हैं आज माघी पूर्णिमा के दिन स्वयं भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। अतः जो लोग पूरे माघ के दौरान स्नान-दान का लाभ न उठा पाए हों, वो आज माघ पूर्णिमा के दिन इन सब चीजों का लाभ उठा सकते हैं।

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 10 जनवरी 2025 : आज माघ कृष्ण अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment