UP News: पूर्व विधायक विनय तिवारी के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी कंपनियों-संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए गए

Sanchar Now
3 Min Read

गोरखपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत पंडित हरिशंकर तिवारी के घर ईडी की रेड डाली गई है। तड़के सुबह 5:00 से कार्रवाई चल रही है । केंद्रीय सुरक्षा बल के घेरे में ‘तिवारी जी’ का हाता आ गया है। जानकारी के मुताबिक, गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक के करोड़ों रुपए के लोन के डिफाल्ट का मामला सामने आ रहा है। 3 घंटे से लगातार रेड जारी है। तिवारी हाता छावनी में तब्दील हो गया है। इससे पहले भी रेड पड़ चुकी है। 7 से 8 गाड़ियों में आए ईडी के अधिकारी आए हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत प.हरिशंकर तिवारी के कैंट थाना क्षेत्र के धर्मशाला स्थित आवास पर ईडी की रेड पड़ी है। बताया जा रहा है कि सुबह 5:00 से यह छापेमारी चल रही है। छापे मारी के लिए ईडी के अधिकारी 7 से 8 गाड़ियों में यहां पहुंचे हैं। कार्रवाई के दौरान पूरा हाता केंद्रीय सुरक्षा बल के घेरे में है। किसी को भी आसपास या अंदर आने जाने की मनाही है।

जानकारी मिली है कि पूरी कार्रवाई गंगोत्री इंटरप्राइजेज द्वारा बैंक के साथ पूर्व में की गई धोखाधड़ी को लेकर की गई है। हालांकि पूर्व में जो छापेमारी की गई थी, उसमें वर्तमान मुख्यमंत्री पर बदले की कार्रवाई का भी आरोप तिवारी परिवार और उनके समर्थकों द्वारा लगाया गया था। चर्चा है कि वर्तमान छापरी मामले में चिल्लूपार के वर्तमान विधायक राजेश त्रिपाठी द्वारा विनय शंकर तिवारी के एक हलफनामे को आधार बनाकर ईडी में शिकायत किए जाने के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

बसपा से चिल्लूपार से विधायक रहे हैं हरिशंकर तिवारी के छोटे बेटे विनय शंकर तिवारी, वही बड़े बेटे भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी संत कबीर नगर से सांसद रह चुके हैं। छापेमारी को लेकर जो बात सामने आ रही है उसमे गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक के करोड़ों रुपए के लोन के डिफाल्ट का मांमला है। इस मामले में पूर्व में भी कई बार पुलिस और ईडी की कार्रवाई हो चुकी है।

पढ़ें  देहरादून में निर्भया जैसी दरिंदगी, बस में पांच लोगों ने किशोरी से किया दुष्कर्म; SIT करेगी जांच

हाल में नवंबर 2023 में भी ईडी ने छापेमारी की थी। जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट बैंक से गंगोत्री इंटरप्राइजेज द्वारा सैकड़ों करोड़ रुपए के लेनदेन में घोटाले का मामला सामने आ रहा है, ईडी द्वारा बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। 3 घंटे से लगातार जारी है रेड। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई को लेकर सब तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है, कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment