Aaj Ka Panchang, 24 May 2025 : आज शनि प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Hindi Panchang 24 May 2025: 24 मई का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन ज्येष्ठ कृष्ण शनि प्रदोष व्रत है. इस दिन आयुष्मान योग और रेवती नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.

24 मई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 24 May 2025)

तिथि द्वादशी (24 मई 2025, रात 10.29 – 25 मई 2025, रात 7.20)
वार शनिवार
नक्षत्र रेवती
योग आयुष्मान
सूर्योदय सुबह 5.27
सूर्यास्त शाम 7.09
चंद्रोदय प्रात: 3.33, 25 मई
चंद्रोस्त शाम 4.11
चंद्र राशि मीन

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 8.52 – सुबह 10.35
यमगण्ड काल दोपहर 2.01 – दोपहर 3.44
गुलिक काल सुबह 5.26 – सुबह 7.09
विडाल योग दोपहर 1.48 – सुबह 5.26, 25 मई
पंचक सुबह 5.26 – दोपहर 1.48

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): पंचक चल रहे हैं, पंचक के पांच दिन शुभ कार्य नहीं करना वर्जित है, इसमें हानि की संभावनाएं बढ़ जाती है.

स्नान-दान महायोग: शनि प्रदोष व्रत के दिन जल में काले तिल मिलाकर स्नान करने से शनि दोष से राहत मिलती है ऐसी मान्यता है साथ ही काले तिल दान करने से आर्थिक परेशानियों का अंत होता है

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 24 May 2025)

सूर्य वृषभ
चंद्रमा मीन
मंगल कर्क
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र मीन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

शनि प्रदोष व्रत का विशेष महत्व (Significance)

  • इस व्रत में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है. यह व्रत करने से भगवान शिव संग शनि देव की कृपा मिलती है. शनि दोष और साढ़ेसाती के कुप्रभाव कम होते हैं.
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 26 नवंबर 2025 : आज मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

क्या करें: (Kya Kare)

  • शनि और शत्रु दोष से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर तिल के तेल से अभिषेक करें.
  • पीपल वृक्ष की जड़ में पांच प्रकार की मिठाइयां अर्पित करें.

क्या न करें: (Kya Nahi Kare

  • बाल, नाखून न काटें. काले वस्त्र धारण न करें.
  • तामसिक भोजन न करें, स्त्री सहवास न करें.
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment