Aaj Ka Panchang: आज 29 जून 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Sanchar Now
2 Min Read

आज यानी 29 जून को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। हर साल से इस तिथि पर गुप्त नवरात्र के दौरान मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कुष्मांडा की पूजा करने से साधक को सभी दुख और रोग से छुटकारा मिलता है। साथ ही मां कुष्मांडा की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। रविवार के दिन पर कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में रविवार के दिन सूर्य पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं पंचांग (Aaj ka Panchang 29 June 2025) और शुभ मुहूर्त के बारे में।

तिथि: शुक्ल चतुर्थी

मास पूर्णिमांत: आषाढ़

दिन: रविवार

संवत्: 2082

तिथि: चतुर्थी प्रात: 09 बजकर 14 मिनट तक

योग: वज्र शाम 05 बजकर 59 मिनट तक

करण: विष्टि प्रातः 09 बजकर 14 मिनट तक

करण: बव रात्रि 09 बजकर 13 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर

सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 23 मिनट पर

चंद्रोदय: रात 09 बजकर 12 मिनट पर

चन्द्रास्त: रात 10 बजकर 37 मिनट पर

सूर्य राशि: मिथुन

चंद्र राशि: कर्क

पक्ष: शुक्ल

शुभ समय अवधि

अभिजीत: प्रात: 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक

अमृत काल: 30 जून से प्रात: 04 बजकर 52 मिनट से प्रात: 06 बजकर 31 मिनट तक जून

अशुभ समय अवधि

गुलिक काल: दोपहर 03 बजकर 54 मिनट से शाम 05 बजकर 38 मिनट तक

यमगंडा: दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 09 मिनट तक

पढ़ें  Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 12 जून 2026 : आज प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

राहु काल: शाम 05 बजकर 38 मिनट से शाम 07 बजकर 23 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे…

अश्लेषा नक्षत्र: प्रात: 06 बजकर 34 बजे तक

सामान्य विशेषताएं: प्रसन्नचित स्वभाव, चालाक, गुप्त स्वभाव, अवसरवादी, बुद्धिमान, तांत्रिक और रहस्यमय विषयों में रुचि, यात्रा प्रिय और कुशल नेतृत्व क्षमता

नक्षत्र स्वामी: बुध

राशि स्वामी: चंद्रमा

देवता: नाग

प्रतीक: सर्प

मां कूष्मांडा के मंत्र

देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

बीज मंत्र – कुष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम:

पूजा मंत्र – ऊं कुष्माण्डायै नम:

ध्यान मंत्र – वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्। सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment