Aaj Ka Panchang, 25 May 2025 : आज मास शिवरात्रि व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Hindi Panchang 25 May 2025: 25 मई का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि व्रत है. इस दिन सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि और अश्विनी नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.

25 मई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 25 May 2025)

तिथि त्रयोदशी (25 मई 2025, रात 7.20 – 26 मई 2025, दोपहर 3.51)
वार रविवार
नक्षत्र रेवती
योग सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 5.27
सूर्यास्त शाम 7.09
चंद्रोदय प्रात: 4.16, 26 मई
चंद्रोस्त शाम 5.22
चंद्र राशि मेष

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) शाम 5.28 – रात 7.11
यमगण्ड काल दोपहर 12.18 – दोपहर 2.01
गुलिक काल दोपहर 3.45 – सुबह 5.28
विडाल योग सुबह 5.26 – सुबह 9.40
भद्रा काल दोपहर 3.51 – प्रात: 2.01, 26 मई

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): विवाह, व्यापार की शुरुआत, सोना-चांदी, वाहन की खरीदी, नए काम का आरंभ आदि करना शुभ फलदायी होता है.

स्नान-दान महायोग: मासिक शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व और सूर्यास्त के बाद भी स्नान करने के बाद ही शिव जी की पूजा करना चाहिए. ये शिव और शक्ति के मिलन का दिन है जो वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि लाता है. इस दिन अन्न, चावल का दान करना चाहिए.

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 25 May 2025)

सूर्य वृषभ
चंद्रमा मेष
मंगल कर्क
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र मीन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व (Significance)

  • इस व्रत में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है. यह व्रत करने से भगवान शिव संग शनि देव की कृपा मिलती है. शनि दोष और साढ़ेसाती के कुप्रभाव कम होते हैं.
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 7 february 2024 : आज प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

क्या करें: (Kya Kare)

  • रात्रि के 4 प्रहर में शिव जी का अभिषेक करें और मंत्रों का जाप करें.
  • मां पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करें और फिर इसे दान कर दें.

क्या न करें: (Kya Nahi Kare

  • किसी की निंदा न करें. पार्थिव शिवलिंग की पूजा करते हैं और भोग लगाएं तो उसे स्वंय ग्रहण न करें
  • शिव जी को हल्दी, कुमकुम न चढ़ाएं.
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment