आज हो रहा है इस शुभ योग का निर्माण, दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
3 Min Read

आज का पंचांग 26 अगस्त 2023: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, विष्कुंभ योग, तैतिल करण और शनिवार दिन है. आज शनिवार को पूरे दिन रवि योग बना है. इस योग में सूर्य देव की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक माना जाता है. वैसे आज शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए है. आज आप शमी के पेड़ की पूजा करते हैं तो शनि देव आप पर खुश रहेंगे. शमी का पेड़ शनि देव को प्रिय है. आज श​मी के पेड़ को जल देने और शाम के समय में उसके नीचे दीपक जलाने से साढ़ेसाती और ढैय्या में फायदा होता है. शनि देव को खुश करने के लिए उनको पूजा में शमी के पत्ते अर्पित कर सकते हैं.

आज आप काले या नीले रंग के कपड़े पहनें. शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा का पाठ करें. शनि देव का सरसों के तेल से अभिषेक करें. इससे शनि महाराज की कृपा प्राप्त होगी. शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए अपंग, गरीब, मरीज, जरूरतमंदों की मदद करें. अपने से छोटे कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें. आज काला छाता, जूता, चप्पल, लोहा, नीले कपड़े, शनि चालीसा आदि का दान करना भी अच्छा माना जाता है. शनि की महादशा में लाभ मिलता है, कष्ट खत्म होते हैं, दुखों का अंत होता है. शनिवार को शनि स्तोत्र का पाठ करके भी शनि महाराज को खुश कर सकते हैं. शनि के बीज मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करन चाहिए. आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय समय, शुभ मुहूर्त, रवि योग, राहुकाल, दिशाशूल आदि के बारे में.

पढ़ें  Aaj Ka Panchang 24 February: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 अगस्त 2023 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण शुक्ल दशमी
आज का नक्षत्र – ज्येष्ठा
आज का करण – तैतिल
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – विष्कुंभ
आज का वार – शनिवार
आज का दिशाशूल – पूर्व
रवि योग: पूरे दिन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:19:00 AM
सूर्यास्त – 07:02:00 PM
चन्द्रोदय – 15:01:59 PM
चन्द्रास्त – 25:11:00 AM
चन्द्र राशि – वृश्चिक

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 12:54:08
मास अमांत – श्रावण
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 11:56:59 से 12:48:36 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 05:55:43 से 06:47:20 तक, 06:47:20 से 07:38:57 तक
कुलिक– 06:47:20 से 07:38:57 तक
कंटक– 11:56:59 से 12:48:36 तक
राहु काल– 09:30 से 11:05 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:40:12 से 14:31:49 तक
यमघण्ट– 15:23:25 से 16:15:02 तक
यमगण्ड– 13:59:33 से 15:36:19 तक
गुलिक काल– 06:19 से 07:55 तक

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment